फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: दीया मिर्जा ने पहली बार दिखाया बेटे अव्यान का चेहरा, प्रियंका चोपड़ा सहित इन सितारों ने किया कमेंट

Fri, 17 Sep 2021 06:49 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री दीया मिर्जा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपने सामाजिक कार्यों और अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। पहले पति साहिल सांगा से अलग होने के बाद दीया ने वैभव रेखी से शादी रचाई थी और 14 मई को उनके बेटे अव्यान का जन्म हुआ था। हालांकि अव्यान के जन्म के पांच महीने के बाद अब दीया मिर्जा ने बेटे का चेहरा दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दीया ने अपने सफर के बारे में बताया है।

मां की गोद में आराम करते दिखें अव्यान

पहली बार इस तस्वीर में अव्यान साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। उनका चेहरा दिख रहा है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमें अव्यान अपनी मां दीया मिर्जा की गोद में बड़े ही प्यार से सिर रखकर लेटे हुए हैं। दीया मिर्जा अक्सर अपने बेटे की तस्वीर साझा करती हैं। इससे पहले उन्होंने हाथ में झण्डा पकड़े अव्यान के हाथ की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में भले ही अव्यान की शक्ल कम दिख रही है, लेकिन ये साफ जाहिर है कि दीया की तरह ही उनका बेटा भी क्यूट है।

विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
दीया ने लिखा हमारी कहानी अभी शुरू हुई है

दीया ने अव्यान की झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारी कहानी अभी शुरू हुई है अव्यान। इसके साथ ही दीया ने इस तस्वीर के साथ एक बड़ा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘पिछले चार महीनों में जिन भी लोगों ने तुम्हारी केयर की है मैं उनकी बहुत ही शुक्रगुजार हूं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने बहुत से लोगों का धन्यवाद किया। इस तस्वीर में दीया मिर्जा लॉन्ग ड्रेस और खुले बालों में हैं और उन्होंने अव्यान को अपने गले से लगा रखा है। फोटो में एक तरफ कुछ किताबे और फ्लावर प्लांट दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
प्रियंका सहित इन सितारों ने किया कमेन्ट

दीया मिर्जा की इस तस्वीर पर कई सितारों ने कमेन्ट किए। प्रियंका चोपड़ा ने कमेन्ट करते हुए अव्यान का अपना आशीर्वाद दीया। उन्होंने लिखा, ‘आपके इस खूबसूरत परिवार को ढेर सारा प्यार। इसके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जहां रेड हॉर्ट शेयर कॉमेंट किया है , तो वहीं डायना पेंटी ने अव्यान को चैंपियन कहते हुए कॉमेंट किया है। इसके अलावा ताहिरा कश्यप, अमृता अरोड़ा सहित कई लोगों ने कमेन्ट किए।

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
14 मई को किया था बेटे का स्वागत

बता दें कि दीया मिर्जा और उनके पति वैभव ने अपने बेटे का स्वागत 14 मई को किया था। दरअसल दिया मिर्जा की प्रेग्नेंसी में थोड़ी दिक्कतें आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें ऑपरेशन के जरिए प्री-मैंच्योर बेबी को जन्म देना पड़ा। इस खबर को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए दिया मिर्जा ने लिखा था, ‘हमारे दिल की धड़कन हमारा बेटा आजाद’। अव्यान रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial
जन्म के बाद आईसीयू में रखा था

अव्यान का जन्म होने के बाद उन्हें नियोनेटल आईसीयू में डॉक्टर्स और नर्स की निगरानी में रखा गया था। दीया ने इस मौके पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, ‘उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने हमारे परिवार के लिए प्रार्थना की’। आगे उन्होंने कहा, ‘हमने अपने माता पिता होने का सही अर्थ समझा है, आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद’। दिया ने ये भी बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी में कुछ दिक्कतें आ रही थी जिसकी वजह से डॉक्टर ने उन्हें तुरंत सी-सेक्शन से बच्चे को जन्म देने की सलाह दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें