फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन और सोनू सूद हुए कोरोना निगेटिव

Sat, 24 Apr 2021 09:33 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमित मिस्त्री, सोनू सूद - फोटो : Instagram
गुजरात के लोकप्रिय अभिनेता अमित मिस्त्री का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। वे 47 साल के थे। बताया जा रहा है कि कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है। अपने करियर में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। इनमें क्या कहना, एक चालिस की लास्ट लोकल, 99, शोर इन द सिटी, यमला पगला दीवाना, बे यार, ए जेंटलमैन और अमेजन प्राइम सीरीज बैंडिश बैंडिट्स जैसी फिल्में शामिल हैं।


दुखद: जाने माने अभिनेता अमित मिस्त्री का 47 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन

2 of 5
ललित बहल - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना का कहर जारी है और आए दिन लोग इसका शिकार हो रहे हैं। मनोरंजन जगत से भी लगभग हर दिन किसी सितारे के निधन की खबर सामने आ रही है। हाल ही में अनुभवी अभिनेता और निर्माता ललित बहल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई। उनके बेटे निर्देशक कानु बहल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


दुखदः तितली और मुक्ति भवन के अभिनेता ललित बहल का कोरोना के चलते निधन
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत से पिछले काफी समय से सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसी बीच कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कोरोना को मात देकर ठीक भी हो गए हैं। इन सितारों के कोरोना निगेटिव होने की खबर फैंस को राहत देने वाली है। हाल ही में गरीबों के मसीहा सोनू सूद का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना निगेटिव होने की जानकारी दी है।

खुश खबरः सोनू सूद ने कोरोना को दी मात, तस्वीर देख खुशी से झूम उठे फैंस
 

4 of 5
पिता के साथ आशीष मेहरोत्रा - फोटो : Instagram
स्टार प्लस के मशहूर शो अनुपमां में रुपाली गांगुली के बड़े बेटे का किरदार निभा रहे आशीष मेहरोत्रा के पिता का निधन हो गया। आशीष ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। आशीष के पोस्ट पर फैंस के साथ साथ रुपाली गांगुली ने कमेंट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।


नहीं रहे 'अनुपमां' फेम आशीष मेहरोत्रा के पिता, वीडियो साझा कर लिखा- बहुत कुछ अनकहा रह गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं कई फिल्मी सितारों ने तो मदद का बीड़ा उठा लिया है। अभिनेता सोनू सूद तो लंबे समय से अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। वहीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी ऑक्सीजन की किल्लत देख मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक पहल की है।


रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाया कोरोना पीड़ितों के लिए मदद का हाथ, बोलीं- मुझे मैसेज करिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें