अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। मगर, इसके अलावा एक और मामले में उनका नाम मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है और यह मामला है चेक बाउंस का। हाल ही में अभिनेत्री ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई। इस मामले में अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।