फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा पटेल को एयरलाइन स्टॉफ ने दिया ऐसा सरप्राइज कि भावुक हो गईं एक्ट्रेस, 20 साल पुरानी यादें हो गईं ताजा

Fri, 25 Dec 2020 06:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमीषा पटेल
बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी आईं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया, लेकिन धीरे धीरे वो फिल्मों से गायब होने लगीं। इसमें नाम आता है एक्ट्रेस अमीषा पटेल का जिन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'कहो ना प्यार है से धमाकेदार एंट्री की थी'। इतना ही नहीं अमीषा ने इसके बाद भी कई हिट फिल्में की थी, लेकिन वो बहुत बड़ी स्टार नहीं बन पाईं। ये ही वजह है कि अमीषा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। हालांकि इन दिनों अमीषा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों में कम नजर आने वाली एक्ट्रेस अमीषा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।अमीषा का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वो भावुक होती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस काम के चलते शहर से बाहर गई हुई थी। वहां एक एयरलाइन स्टॉफ ने एक्ट्रेस को सरप्राइज कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
ameesha patel
बता दें कि अमीषा की 'फिल्म कहो ना प्यार है' के टाइटल ट्रैक पर क्रू मेंबर डांस करते नजर आ रहे थे। स्टॉफ की ये परफॉर्मेंस देख अमीषा काफी इमोशनल हो गईं और उन सभी का शुक्रिया अदा किया। इतना ही नहीं अमीषा खुद भी ऐसी डास परफॉर्मेंस देखकर काफी उत्साहित हो गईं और उनके साथ डांस करने लगीं। अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 

4 of 5
ameesha patel
बता दें कि अमीषा ने ऋतिक रोशन के साथ साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी और इसके गानों ने धूम मचा दी थी। इस फिल्म के गाने आज तक लोगों की जुबान पर छाए हुए हैं। इस फिल्म के बाद साल 2001 में अमीषा सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' में नजर आईं थीं और ये फिल्म भी जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ameesha Patel - फोटो : instagram
अमीषा ने इसके अलावा और भी कई फिल्में की, लेकिन धीरे-धीरे उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। फिल्मो में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए अमीषा ने बोल्ड अवतार भी अपनाया पर फैंस को अमीषा का ये अंदाज पसंद नहीं आया। अमीषा आखिरी बार फिल्म 'भैयाजी सुपरस्टार' में नजर आईं थीं, लेकिन ये फिल्म भी सफल नहीं हो पाई। इसके बाद अमीषा 'बिग बॉस 13' में घर की मालकिन बनकर छोटे पर्दे पर  नजर आईं थीं, लेकिन कुछ एपिसोड बाद वो फिर लौटीं नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें