सनी देओल, अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इम्पा की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, अमीषा पटेल और सनी लियोन पर आरोप है कि उन्होंने काम के बदले लिए पैसे नहीं लौटाए हैं। मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के महासचिव अनिल नागरथ कहते हैं, 'ये पैसों के लेन देन का मामला है। निर्माताओं की शिकायत के आधार पर अमीषा पटेल और सनी लियोन को कई बार मध्यस्थता के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। अगर वह 25 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ संस्था के तरफ से कार्रवाई की जा सकती है।'