फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी खानदान के लिए बेहद खास होगा करवाचौथ, बहू-बेटी शादी के बाद एक साथ रखेंगी पहला व्रत

Thu, 17 Oct 2019 07:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Isha Ambani and Shloka Mehta - फोटो : file photo
पति की लंबी आयु के लिए सभी सुहागिनें करवाचौथ (Karva Chauth) का व्रत 17 अक्टूबर को रखेंगी। इस दिन सभी सुहागिनें पूरे दिन उपवास रखती हैं और शाम को चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती हैं। इस बार कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद पहली बार इस त्योहार को मनाएंगी। ऐसे में अंबानी परिवार भी कैसे पीछे रह सकता है। अंबानी खानदान हर त्योहार को धूमधाम से मनाता है। खास बात है कि इस बार इस खानदान में दो शादियां हुईं हैं दोनों का शादी के बाद यह पहला करवाचौथ का व्रत होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani marriage - फोटो : instagram
अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल से बीते साल 12 दिसंबर को शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड, राजनीति और खेल से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। शादी से पहले ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने इटली के लेक कोमो में 22 सितंबर 2018 को सगाई की थी। सगाई की ये रस्में तीन दिन तक चलती रहीं और करोड़ों रुपए खर्च किए गए। इसके बाद शादी मुंबई में की गई।
विज्ञापन

3 of 5
मंडप पर नीता अंबानी ने उतारी बेटे और बहू की नजर - फोटो : instagram
ईशा के बाद अंबानी खानदान ने आकाश अंबानी की शादी की। आकाश की शादी श्लोका मेहता से इसी साल नौ मार्च को हुई थी। इस शाही शादी में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने शानदार सजावट करवाई थी। इस शादी में एंटीलिया के अलावा जियो गॉर्डन को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। 

4 of 5
Akash Ambani shloka mehta wedding - फोटो : amar ujala
इस सजावट की चर्चा आम और खास सभी के बीच रही। इस खास मौके पर घोड़े, हाथी से लेकर फूलों से सजी कृष्ण जी की मूर्ति और स्टेज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। इस तरह से शादी के बाद अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोक मेहता का यह पहला करवाचौथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका- रणवीर और प्रियंका-निक - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा और श्लोका के अलावा कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिनका शादी के बाद पहला करवाचौथ है। इन अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, नुसरत जहां , नीति मोहन और पूजा बत्रा का नाम शामिल है। 

यह भी पढ़ें:- धर्मेंद्र नहीं इनके लिए धड़कता था हेमा मालिनी का दिल, बचपन से ही करना चाहती थीं शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें