फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को गलत नहीं मानतीं श्रुति हासन, बोलीं- ये तो आज का कल्चर है

Thu, 17 Oct 2019 07:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shruti Haasan - फोटो : Social Media
कमल हासन के बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों श्रुति ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। श्रुति ने पहली बार माना कि उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी। एक शो में पहुंचीं श्रुति ने कहा कि वो शराब की आदी थीं। श्रुति के इस खुलासे के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा। हाल ही श्रुति ने एक इंटरव्यू में कहा कि शराब पीना आज की संस्कृति है और ये कोई गलत बात नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
shruti haasan - फोटो : social media
हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में श्रुति हासन ने कहा- 'मैं अल्कोहलिक नहीं हूं। इस बात को दो साल हो गए हैं। मैं पहले ही चैट शो कह चुकी हूं कि मैं अब ज्यादा शराब नहीं पीती हूं और मैं शांत जीवन जी रही हूं। '
विज्ञापन

3 of 6
shruti haasan
श्रुति ने आगे कहा- 'शराब पीना आज की संस्कृति का हिस्सा है। ये कोई कलंक नहीं है। लेकिन मैं इसे अब और नहीं करना चाहती। मैं एक शांत जीवन जीना चाहती हूं। मैं पीने वालों जज नहीं करती। यह अजीब है कि हर कोई पीता है लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं करना चाहता है।'

4 of 6
Shruti Haasan
श्रुति आगे कहती हैं- 'लोग तो ये भी स्वीकार नहीं करते कि उन्होंने कभी शराब पी है जो 2019 में हास्यास्पद लगता है। जब मैं कहता हूं कि मैं शांत जीवन जीना चाहती हूं और शराब नहीं पीना चाहती हूं तो इसमें और अनुमान क्यों लगाए जाते हैं?'
विज्ञापन

5 of 6
Shruti Haasan
बीते दिनों श्रुति ने कहा था- 'मैं पिछले साल से शराब से दूर हूं और इसे दोबारा छुआ तक नहीं।' अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह हाल ही में गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं और उन्हें इलाज कराना पड़ा। जिसके बाद उन्हें ऐसा लगा कि यह ज्यादा शराब की वजह से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shruti Haasan
बता दें कि कुछ समय पहले श्रुति का उनके ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉरसेल से ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 'मुझे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। ये मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है। मैंने काफी कुछ सीखा है और ये मेरे लिए काफी सीखने वाला अनुभव रहा लेकिन मुझे हमेशा से एक अच्छे प्यार की तलाश रही है और मुझे यह एलान करते हुए खुशी होगी कि ये वो एक चीज है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार रहा है।'

KBC11: सात करोड़ के सवाल पर गौतम कुमार झा ने क्विट किया गेम, क्या आपको पता है इसका जवाब?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें