फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarujala samvad 2023: सोचा नहीं था कि गदर को इतना प्यार मिलेगा, अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोले सनी देओल

Mon, 07 Aug 2023 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला संवाद में सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने आज 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। आगामी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सनी देओल ने अमर उजाला संवाद में मनोरंजन जगत की नई दिशाओं पर रोशनी डाली। बता दें कि पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल इस कार्यक्रम की मॉडरेटर रहीं। सनी देओल से कार्यक्रम में पूछा गया कि तारा सिंह आज पंजाब में है, क्या कहेंगे? इस पर एक्टर ने कहा, 'तारा सिंह है ही पंजाब से। जब यह फिल्म बनी थी तो हमें नहीं पता था कि जनता को इतनी अच्छी लगेगी कि गदर बन जाएगी। उसी वजह से हम यहां हैं'।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर से कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि जब 2001 में 'गदर' आई थी, तब लोगों में इसे लेकर दीवानगी थी। पंजाब में इस फिल्म का प्रमोशन कितना अलग है? इस पर सनी देओल ने कहा, '22 साल हो गए हमारी फिल्म 'गदर' को। वह लोगों के दिल में थी। कौन आदमी नहीं चाहेगा कि उसे राजकुमारी मिल जाए। वही सपना लेकर तारा सिंह निकला था। बंटवारा हो गया, लेकिन प्यार उसकी ताकत थी। उसका परिवार बन गया। उसके परिवार को आपने पसंद किया। हर आदमी चाहता है कि परिवार एक रहे। परिवार ही हमारी दुनिया होती है। तारा सिंह ऐसा किरदार है, जो परिवार के लिए अपनी जान दे देता है, लेकिन उस पर आंच नहीं आने देता। इसी वजह से हर आदमी बच्चे और बुजुर्ग को यह फिल्म पसंद आई है। जब बताया गया कि 'गदर-2' बनानी है तो लगा कि ये कैसे कर सकते हैं। हमने सोचा कि पहली 'गदर' से पंगा नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल से अगला सवाल पूछा गया कि 'गदर' के सीक्वल का विचार कैसे आया? इस पर एक्टर ने कहा कि 'गदर 2' का विचार हमारे डायरेक्टर अनिल शर्मा जी लेकर आए थे। मैंने उनसे कई बार कहा कि यह कहानी अच्छी नहीं है। वह कोविड के वक्त लेकर आए थे। उसकी हालांकि, बुनियादी चीज मुझे बहुत अच्छी लगी और फिर हमने तैयारी की। अब हम आपके सामने हैं 'गदर 2' को लेकर। बहुत खुशी की बात है कि तारा सिंह और सकीना आपके साथ हैं। आप लोग हमारे साथ हैं।

4 of 6
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में अमीषा पटेल ने शिरकत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि 2001 से लेकर सकीना में बिल्कुल बदलाव नहीं आया है। आप आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं। 20 साल की आपकी यात्रा कैसी रही? इस पर अमीषा ने कहा, 'सबसे पहले तो हमारा इतना शानदार स्वागत करने के लिए सभी का शुक्रिया। पंजाब आकर बहुत खुशी होती है। सनी जी के साथ पंजाब आना अलग ही इमोशन है। 20 साल का सफर ऐतिहासिक रहा है। सनी जी के खुद के पापा की फिल्म 'शोले', 'मुगल ए आजम', 'पाकीजा' ऐसी कुछ फिल्में दशकों में एक बार बनती हैं। हमारी खुशनसीबी रही कि 'गदर' बन गई। लोगों के प्यार ने हमें इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया कि हम जो भी करते हैं उसकी तुलना 'गदर' से होने लगी। अब 22 साल बाद हमें वह आइकॉनिक किरदार फिर अदा करने को मिले हैं। यह हमारी खुशनसीबी है।
Darsheel Safary: 'कच्छ एक्सप्रेस' के दौरान दर्शील को खूब डांटती थीं रत्ना पाठक? एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में एक्टर उत्कर्ष शर्मा भी उपस्थित रहे। उनसे पूछा गया कि 'गदर' से 'गदर 2' में काफी कुछ बदल गया। बच्चा जवान हो गया? इस पर एक्टर ने कहा, 'लेकिन, उसका प्यार अपनी मां के लिए वैसा ही बरकरार है। दिल से वही है। अपने माता-पिता का वही सम्मान करता है। देशभक्ति भी वही है। लेकिन, जवानी की दहलीज पर है तो थोड़ी बहुत शरारत और मस्ती भी है इस किरदार में वह आप फिल्म में देखिएगा।'
upali Ganguly: फ्रेंडशिप डे पर को-स्टार नीतीश पांडे को याद कर भावुक हुईं 'अनुपमा', कहा- 'यकीन नहीं हो रहा...'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीष वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया
'गदर 2' के ही एक अन्य कलाकार मनीष वाधवा से भी काफी मजेदार बातचीत हुई। बता दें कि मनीष फिल्म में खलनायक के रोल में नजर आएंगे। संवाद में उनसे पूछा गया, 'गदर' की बात करें तो अमरीश पुरी जी अशरफ अली के रोल में भुलाए नहीं भूलते। उनके किरदार के समकक्ष आकर खड़े होना, उनके जूते में पैर डालना....इसे अवसर कहें या जिम्मेदारी....आपका अनुभव कैसा रहा? इस पर मनीष ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि उनसे मेरी तुलना हो रही है। लेकिन, ऐसा होना नहीं चाहिए, क्योंकि उनका दर्जा बहुत ऊंचा है। मैं तो उनके सामने अभी बच्चा हूं। अभी मैंने शुरुआत की है। किरदार की बात करें तो अशरफ अली सकीना के पिता थे और मैं यहां एक जनरल हूं। मेरे से जब सनी देओल ने इस किरदार के बारे में पूछा और कहा कि आप निभा पाएंगे? तब मैंने इतना ही कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा। आपका और अनिल जी का गाइडेंस मेरे साथ है। मैं सौ प्रतिशत इसे कर लूंगा।' मंच पर मनीष वाधवा ने फिल्म का डायलॉग भी बोलकर सुनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें