मदर इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महबूब स्टूडियो की सबसे सफल फिल्में
1945 में महबूब प्रोडक्शन हाउस शुरू होने के बाद जो सबसे पहली फिल्म ‘महबूब स्टूडियो’ में बनाई गई, उसका नाम है 'मदर इंडिया'। यह एक ऐसी फिल्म है जिसने महबूब खान और स्टूडियो दोनों को अमर कर दिया। राजकुमार, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार के अलावा इस फिल्म में नरगिस और कन्हैयालाल भी मुख्य भूमिकाओं में देखने को मिलते हैं। यह फिल्म ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधत्व कर चुकी है। 60 के दशक में यह स्टूडियो ‘गाइड’, ‘हम दोनों’, ‘जॉनी मेरा नाम’ जैसे कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग की गवाह रही। गुरुदत्त की कालजयी फिल्म ‘कागज के फूल’ की शूटिंग भी यहीं हुई और नरगिस और राज कपूर का शुरुआती इश्क भी कहते हैं इसी स्टूडियो में परवान चढ़ा। नए दौर की फिल्मों में यहां ‘ब्लैक’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।