समाजवादी पार्टी में रहे दिग्गज नेता अमर सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बातचीत के दौरान अमर सिंह भावुक हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
AMAR SINGH
- फोटो : SELF
दरअसल होली पर अमर सिंह से न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने श्रीदेवी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से शेयर किए जिससे हर कोई हैरान है। इस दौरान अमर सिंह की आंखों से आंसू आ गए।
विज्ञापन
3 of 6
Sridevi
उन्होंने कहा कि श्रीदेवी हमेशा अपने बच्चों से कहती थीं कि यह जो शख्स हैं अमर सिंह, इन्होंने हमारे परिवार और तुम्हारे लिए बहुत कुछ किया है। उनका यह भाव हर किसी से अलग बनाता था।
4 of 6
Sridevi
इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो आपको दुखी करने वालों से दूरी बना लेते हैं। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि मुंबई का एक बड़ा परिवार है, जो हर साल होली और दिवाली सेलिब्रेट करता है। वो बड़ा परिवार श्रीदेवी को हर बार बुलाता था। लेकिन वह मेरी खातिर नहीं जाती थी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह ने कहा कि श्रीदेवी कहती थीं कि जब आपके इस परिवार से संबंध ठीक हो जाएंगे। तब मैं खुद आपके साथ वहां जाऊंगी। बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी दुबई गई थीं, मैं भी उसमें शामिल होने के लिए दुबई गया था। लेकिन मैं सिर्फ एक दिन ही रुक पाया।
अमर सिंह कहा कि मुझे लखनऊ में होने वाली इन्वेसटर्स मीट में पहुंचना था। इसलिए शादी में ज्यादा समय नहीं दे पाया। श्रीदेवी को लेकर बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि जिस वक्त मैं दुबई से भारत के लिए चला था, तब श्रीदेवी ने कहा था, परिवार के साथ मुबंई जरूर आना।