बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया था। 27 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया और 28 को बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी। शुक्रवार को श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम लाई गईं।
विज्ञापन
2 of 4
श्रीदेवी
बोनी कपूर कलश में अस्थियां लेकर रामेश्वरम पहुंचे थे। आज शनिवार को रामेश्वरम के समुद्र में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। 54 साल की श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। शायद इसीलिए रामेश्वरम में उनकी अस्थियां विसर्जित की जा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
श्रीदेवी
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद बोनी कपूर ने उनके फैंस को धन्यवाद किया था। एक ओपन लेटर लिख बोनी ने कहा था, 'इस वक्त मेरी एकमात्र चिंता बेटियों की हिफाजत करना है। श्री के बिना आगे बढ़ने की राह खोजनी है। वह हमारी जिंदगी थी, हमारी ताकत थी और हमेशा मुस्कुराते रहने की वजह थीं।'
बोनी ने अपनी पहली पत्नी के बच्चों अर्जुन और अंशुला के होने पर खुद को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा, 'मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पास अर्जुन और अंशुला का सहयोग और प्यार है। वे मेरे, खुशी और जाह्नवी के लिए मजबूती के स्तम्भ रहे हैं।'