फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Singh: कभी गहरी दोस्ती थी अमर सिंह की बच्चन परिवार के साथ, इस वजह से टूट गई थी मिनटों में

Sat, 01 Aug 2020 06:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। अमर सिंह बीते छह महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। अमर सिंह का बॉलीवुड से भी गहरा नाता रहा है। एक वक्त था जब अमर सिंह और अमिताभ बच्चन परिवार जिगरी हुआ करते थे। दोनों के बीच गहरा याराना हुआ करता था। लेकिन कुछ वक्त दोनों का ये रिश्ता बिगड़ गया, जिसके बाद तीखी टिप्पणियों का दौर चलता रहा। दोनों के बीच का रिश्ता हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। आपको बताते हैं ऐसी क्या वजह रही कि दोनों परिवार के बीच अचानक से इतनी खटास आ गई थी...
विज्ञापन

2 of 5
बच्चन परिवार के साथ अमर सिंह - फोटो : Social Media
अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच का विवाद जितना पुराना है उससे भी कहीं पुराना दोनों के बीच का रिश्ता रहा है। दोनों एक समय में एक दूसरे के परिवार के सदस्य की तरह रहे हैं। लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि एकाएक अमर सिंह अमिताभ के परिवार पर हमलावर हो गए। उन्होंने बच्चन परिवार के ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया। अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को ऐसा अभिनेता बताया जो कई अपराधों में उलझे रहे। साथ ही साथ परिवार के क्लेश के बारे में भी कई बातें उजागर की थीं।
विज्ञापन

3 of 5
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच हुए विवाद को अमर सिंह ने खुद ही उजागर किया था। दोनों के बीच क्या हुआ था इस बारे में अमर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था। इस इंटरव्यू में अमर सिंह ने बताया था कि दोनों परिवार के बीच की दूरी की वजह अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन थीं। दरअसल साल 2012 में अनिल अंबानी के घर एक पार्टी का आयोजन हुआ था। इस पार्टी में कई दिग्गज पहुंचे थे। इनमें ही अमर सिंह और बच्चन परिवार भी शामिल हुआ था। पार्टी के दौरान अमर सिंह का जया बच्चन से किसी बात पर विवाद हो गया। बस यही दोनों के बीच की दूरी की वजह बनी।

4 of 5
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
अमर सिंह के मुताबिक पार्टी में हुए जया बच्चन के साथ झगड़े के बाद से दोनों परिवारों में दूरियां आ गई हैं। उस झगड़े में अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन का साथ दिया था। जो अमर सिंह को पसंद नहीं आया था। इसके बाद से ही अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच दूरियां बढ़ गईं। अमर सिंह ने कई मौकों पर बच्चन परिवार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amar Singh, Jaya and Amitabh Bachchan - फोटो : facebook
हालांकि अमर सिंह की बातों का बच्चन परिवार ने कभी कोई जवाब नहीं दिया। एक बार अमिताभ ने बस इतना कहा था कि वो मित्र हैं उन्हें बोलने का अधिकार है। दोनों के बीच आई इस दरार के आठ साल बाद अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन के परिवार से माफी भी मांगी थी। अमर सिंह जब सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे थे उस दौरान उन्होंने एक वीडियो मैसेज साझा करते हुए अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से माफी मांगी थी।

पढ़ें: जब अस्पताल से ही अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी थी माफी, जानिए कौन सी थी वो बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें