फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे की जगुआर में दिखी बिहार पुलिस, मुंबई पुलिस से अब तक नहीं मिल पाई गाड़ी

Sat, 01 Aug 2020 05:52 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे की जगुआर में दिखी बिहार पुलिस - फोटो : ट्विटर
बिहार सरकार ने जिस तरह से अपने राज्य की पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्य के युवा नेता को आगे किया है, उसका असर यहां सुशांत सुसाइड केस की तफ्तीश कर रही बिहार पुलिस पर साफ दिखाई दे रहा है। मुंबई पुलिस की तरफ से एक साधारण जीप तक मुहैया न होने पाने और लॉकडाउन की वजह से टैक्सी आदि मिलने में दिक्कत के चलते बिहार पुलिस यहां पैदल ही मुंबई नाप रही है। सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रहीं अंकिता लोखंडे ने जरूर उन्हें अपनी जगुआर कार में लिफ्ट देकर थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच में अहम 45 दिन ऐसे ही गंवा दिए हैं। इस दौरान मुंबई पुलिस ने कुछ भी ऐसा नही किया जिससे कि सुशांत की कथित आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सकती। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले को बस फिल्मी सितारों के साथ फोटो खिंचाने के लिए इस्तेमाल किया है। और, अब जबकि बिहार पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तो वह इसमें अड़ंगे लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिहार पुलिस - फोटो : ANI
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने यहां पहुंची बिहार पुलिस को विभागीय सदासशयता का परिचय भी नहीं दिया। बिहार पुलिस की टीम एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने तक पैदल ही भटक रही है। लॉकडाउन के चलते उसे टैक्सी तक नहीं मिल पा रही है। मलाड से अंकिता लोखंडे के घर तक पैदल ही पूछताछ करने पहुंची बिहार पुलिस को अंकिता ने बाद में अपनी जगुआर कार में वापस छुड़वाया। बिहार पुलिस की टीम भी  जगुआर जैसी कार में बैठकर काफी प्रसन्न नजर आई। सूत्र बताते हैं कि टीम को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाली टीम से मिलने भी दिक्कतें आ रही हैं।

4 of 5
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र पुलिस के काम की सराहना की है और कहा है कि इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाले दरअसल मुंबई पुलिस का मनोबल गिरा रहे हैं। उधऱ, रिपब्लिक टीवी पर सुशांत सिंह राजपूत के कथित दोस्तों ने जिस तरह से सवालों से परेशान होकर लाइव इंटरव्यू बीच में छोड़े, उसे लेकर भी मुंबई में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार पुलिस ने उन सभी कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं की लिस्ट तैयार की है जिनके साथ सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया है। तैयारी इन सबसे पूछताछ करने की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें