फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaal Malik: प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आए अमाल मलिक, बोले- हर दिन ऐसी चीजों का सामना करता हूं

Tue, 28 Mar 2023 11:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बयान की वजह से  सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में  उन्होंने खुलासा किया था कि बॉलीवुड में वह पॉलिटिक्स का शिकार हो गई थीं। उन्होंने यह खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में उन्हें साइड लाइन किया जा रहा था, जिसकी वजह सै उन्हें हॉलीवुड का रुख करना पड़ा। उनके इस बयान के बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। 
Lock Upp 2: लॉक अप सीजन 2 में होगी इस कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस की एंट्री! शो में बेबाक कंगना से होगा आमना-सामना?
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया
कई बड़े सेलेब्स इस बयान पर अब प्रियंका के समर्थन में आ गए हैं। कंगना रणौत और विवेक अग्निहोत्री के सपोर्ट  के बाद अब म्यूजिक कंपोजर-सिंगर अमाल मलिक ने एक्ट्रेस के पक्ष में बता कही है। उन्होंने बताया है कि इन्हीं कारणों की वजह से वह इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं करते हैं। म्यूजिक डायरेक्टर ने प्रियंका के समर्थन में पोस्ट लिखते हुए अपना अनुभव भी साझा किया है। 
Nandini Sharma: मोटापे के कारण मिले रिजेक्शंस पर छलका नंदिनी का दर्द, कहा-ऑडिशन से पहले ही हो जाती थी रिजेक्ट
विज्ञापन

3 of 5
अमाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, ''ऐसी चीजों का मैं हर रोज सामना करता हूं। मेरे फैंस जो मुझसे अक्सर पूछते  हैं कि मैं ज्यादा बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं करता हूं, उन्हें अब पता चल गया होगा। बॉलीवुड में गुटबाजी, तलवे चाटना और सत्ता के खेल की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आनी चाहिए। देखिए, इतनी शानदार महिला के साथ उन्होंने क्या करने की कोशिश की।''
Apurva Asrani: कंगना के बाद अपूर्व असरानी ने किया प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, कहा- सुशांत की तरह उन्होंने...

4 of 5
अमाल मलिक और अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमाल अब तक कई सुपहिट गाने कंपोज कर चुके हैं। सलमान खान की जय हो से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई चार्टबस्टर गानों को कंपोज किया। हाल ही में अमाल ने किसी का भाई किसी की जान में संगीत दिया है।
Akanksha Dubey Live: आकांक्षा की मां ने उठाए सवाल, बोलीं- 24 घंटे बाद भी समर सामने क्यों नहीं आया?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमाल मलिक और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
उनके कंपोज किए गाने को खुद सलमान ने गाया है। फैंस को यह गाना खूब पसंद आया है। बता दें कि अमाल संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं। वह मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के भतीजे हैं। वहीं, उनके पिता डब्बू मलिक थोड़ा सा प्यार हुआ है थोड़ा है बाकी फिल्म में सुपरहिट संगीत दे चुके हैं।
Avneet kaur: बड़े पर्दे पर लोगों को हंसाती नजर आएंगी अवनीत कौर, एक्ट्रेस के हाथ लगा यह बड़ा प्रोजेक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें