कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के क्यूट कपल कहे जाते हैं। दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर वह अपने बेटे लक्ष्य से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ साझा करते हैं। कमाई की बात करें तो हर्ष से ज्यादा भारती की कमाई होती है। खुद से ज्यादा पत्नी की कमाई होने पर हर्ष क्या सोचते हैं, इस पर अब उन्होंने खुद खुलासा किया है।