फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alok Nath Birthday: रोमांटिक हीरो के रूप में किया काम, इस पहली फिल्म के बाद मिला बाबू जी का टैग

Sun, 10 Jul 2022 07:31 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता आलोक नाथ ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अलग-अलग किरदारों में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने सकारात्मक से लेकर नकारात्मक तक हर तरह के किरदार अदा किए हैं लेकिन अगर अभिनय की दुनिया में अगर नाम आलोक नाथ का लिया जाए तो लोगों को दिमाग में उनकी बाबू जी वाली छवि ही उभरकर सामने आती है। अभिनेता आलोक नाथ 10 जुलाई को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे आलोक नाथ को टीवी से लेकर फिल्मों तक में मिला बाबू जी का टैग और कौन सी थी उनकी पहली फिल्म जिसमें उन्होंने पिता का किरदार अदा किया था।
विज्ञापन

2 of 7
आलोक नाथ
अभिनेता आलोक नाथ मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं, उनके पिता एक डॉक्टर थे, जिसके चलते वह चाहते थे कि उनका बेटा भी इसी पेशे में आगे जाए, हालांकि अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के बाद आलोक नाथ की रुचि अभिनय की तरफ होने लगी और इसी वजह से उन्होंने कॉलेज के रुचिका थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया। इसके बाद इसके बाद उन्होंने तीन साल तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की और अभिनय की गुर सीखे।
विज्ञापन

3 of 7
Alok Nath - फोटो : file photo
आलोक नाथ ने फिल्मों में कई अभिनेता अभिनेत्रियों से लेकर टीवी में भी पिता और ससुर के किरदार अदा किए हैं। वह पिता के किरदार में इस कदर ढल चुके हैं कि उनकी छवि टिपिकल बाबू जी की बन चुकी है। हालांकि उन्हें बाकी किरदारों में भी काफी पसंद किया जाता है। यहां तक कि आलोक नाथ ने टीवी में जबरदस्त खलनायकी भी की है। वहीं उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक हीरो के रूप में भी काम किया है।

4 of 7
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और छोटे पर्दे दोनों जगह अपनी पहचान बनाने वाले आलोक नाथ ने अपने करियर में तकरीबन 140 फिल्मों में काम किया है, इसके साथ ही वह 15 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में भी नजर  आ चुके हैं। दिग्गज अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म गांधी से की थी। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था और इसके बाद आलोक नाथ को अपनी पहचान बनाने के लिए माया नगरी मुंबई में बहुत संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
आलोक नाथ
रोमांटिक हीरों के रूप में कर चुके हैं काम
आलोक नाथ को भले ही आज लोग संस्कारी बाबू जी के रूप में ही जानते हैं लेकिन वह अपने करियर में बतौर रोमांटिक हीरो के रूप में भी काम कर चुके हैं। 1987 में आई फिल्म 'कामाग्नि' में आलोक नाथ ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। इसके अलावा वह खलनायकी को भी एक अलग आयाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
alok nath - फोटो : social media
इस फिल्म में पहली बार किया था पिता को रोल
अभिनेता आलोक नाथ आज भले ही 65 के हो गए हों लेकिन अपनी उम्र के आधे पड़ाव यानी  जब वह 32 साल के थे तभी से उनकी छवि बाबू जी के रूप में बनना शुरू हो गई थी। साल 1988 में फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में आलोक नाथ ने भले ही आमिर खान के पिता की भूमिका अदा न की हो लेकिन उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार अदा किया था, जो एक बच्चे को पाल-पोसकर बड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Alok Nath - फोटो : Social Media
इन फिल्मों और सीरियल से बनी पिता की छवि
इसके अलावा फिल्म 'हम साथ-साथ हैं','हम आपके हैं कौन','परदेस', 'मैंने प्यार किया', 'विवाह' जैसी फिल्मों में वह एक पिता, पिता समान ससुर या चाचा के किरदारों में नजर आए।  वहीं बात करें टीवी की तो 'सपना बाबुल का बिदाई','मैं रहने वाली महलों की','यहां मैं घर-घर खेली','बुनियाद' जैसे सीरियल्स में पिता के किरदार में आलोक नाथ बेहद अच्छी तरह से अपनी भूमिकाएं अदा की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें