फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन ने फैंस के लिए लिखा खास नोट, कहा-'आपके प्यार और आशीर्वाद ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया'

Fri, 08 Apr 2022 06:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। साउथ से लेकर पूरे देश भर में उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है और पुष्पा की सफलता के बाद तो उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। आज उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं और अब अल्लू अर्जुन ने भी पोस्ट के जरिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा है और प्रशंसकों के साथ अपने सभी शुभचिंतकों के लिए खास नोट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहा-आपके आशीर्वाद और प्यार ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया
अल्लू ने अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सभी को नमस्कार! सबसे पहले, मैं आप सभी की शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : Twitter
फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों का किया शुक्रिया
अल्लू ने आगे लिखा- 'मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि आज 40 साल की उम्र में जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मैं उन सभी खूबसूरत लोगों के कारण धन्य महसूस करता हूं, जिन्होंने मेरे जीवन को छुआ है और मेरे माता-पिता, परिवार, दोस्तों, शिक्षकों, शुभचिंतकों, मेरे से शुरू होकर मुझे ढेर सारा प्यार दिया है। फिल्म उद्योग, मेरे दर्शक और मेरे प्यारे और खास प्रशंसक। मेरे जीवन को छूने वाले हर अनुभव के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं इस खूबसूरत अनुभव का हिस्सा बनने के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। विनम्र...अनंत कृतज्ञता के साथ। शुक्रिया।
 
विज्ञापन

4 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram
दर्शकों को पुष्पा पार्ट 2 का है इंतजार
अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में 'पुष्पा: द राइज' ने सिनेमा घरों में धमाल मचा दिया था, जो अभी तक लोगों को याद है। उनके गाने और डायलॉग्स की वीडियो तो जैसे सोशल मीडिया पर छा गई थीं, फिलहाल दर्शकों को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है और रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा पार्ट 2 बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें