बॉलीवुड के मशहूर 'कपूर खानदान' के पोते रणबीर कपूर की जिंदगी में अभिनेता बनने के बाद से काफी उथल-पुथल रही हैं, जिनकी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वैसे तो अभिनेता मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन अक्सर वह अपने दिए गए इंटरव्यू या बयानों की वजह से फंस जाते हैं। इस समय वह अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की शादी की खबरों के बीच हम उनके उस समय को याद कर रहे हैं, जब वह अपने दिए बयानों के चलते किसी न किसी विवादों में घिर गए थे। अपने माता-पिता की शादी के बारे में दिया बयान से लेकर खुद को निकोटीन का आदी बताने तक, आइए जानते हैं रणबीर से जुड़े कुछ विवादों के बारे में-