साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज के चलते देश भर में छाई हुई हैं। फिल्म में अल्लू के दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग को हर किसी ने बेहद पसंद किया। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर अभिनेता लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म में बेहतरीन डायलॉग, दमदार अभिनय और डांस मूव्स के चलते अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हो चुके हैं। अभिनेता के फिल्म में डायलॉग से लेकर डांस मूव्स तक सभी सोशल मीडिया पर लोग जमकर फॉलो कर रहे हैं। यही वजह है कि आम से लेकर खास सभी लोग सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के डायलॉग और उनके डांस स्टेप्स पर वीडियोज बना रहे हैं।