साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा का जादू अभी भी दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। फिल्म में अपने दमदार अभिनय से अल्लू अर्जुन ने सभी का दिल छू लिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन एक्शन, ड्रामा, डांस और कॉमेडी से भरे टैलेंट का एक पिटारा हैं। फिल्म में अपने दमदार डायलॉग, शानदार एक्टिंग और डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अल्लू अर्जुन अब देशभर में काफी चर्चा में आ गए हैं।
पुष्पा की सफलता के साथ ही अल्लू अर्जुन की किस्मत भी चमकती नजर आ रही है। इस फिल्म की सफलता की वजह से साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन के सितारे बुलंदियों पर हैं। ऐसे में पुष्पा के बाद अब अल्लू अर्जुन की झोली में कई बड़ी फिल्में आ गिरी है। इतना ही नहीं उन्हें इन फिल्मों के लिए मोटी रकम भी ऑफर की जा रही है।