फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: वामिका की तस्वीर पर अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी, वाय आई किल्ड गांधी पर बढ़ी रार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 24 Jan 2022 08:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 10
anushka shamra - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रविवार को अनुष्का अपनी बेटी के साथ स्टेडियम पहुंची थीं और विराट के 50 रन बनाने के बाद दोनों को चीयर करते हुए देखा गया। इसी दौरान ब्रॉडकास्टर का कैमरा उनकी तरफ घूमा और अनुष्का के गोद में वामिका की तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं। बेटी की वायरल हो रही तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहले भी सभी से अपील की थी कि उनकी बेटी की तस्वीर ना खीचें। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है- हमारी बेटी की तस्वीर कल स्टेडियम में क्लिक की गई है और वह लगातार शेयर की जा रही हैं। 

Vamika First Pic: वामिका की वायरल हो रहीं तस्वीरों पर बोलीं अनुष्का शर्मा, 'हमें नहीं मालूम था कैमरा हमारी तरफ है, उसकी तस्वीरें न क्लिक करें'

 
विज्ञापन

2 of 10
मैंने गांधी को क्यों मारा - फोटो : insta
'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इस फिल्म का विरोध कर रही है और इसलिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ये फिल्म नाथूराम गोडसे पर बनी है, जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Why I killed Gandhi: 'वाय आई किल्ड गांधी' पर बड़ी रार, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फिल्म को बैन करने के लिए की अपील
विज्ञापन

3 of 10
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से साल 2017 में हुए मलयालम अभिनेत्री के साथ यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य साजिशकर्ता अभिनेता दिलीप के मामले की जांच की सीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह इस मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए समय बढ़ाने का विचार तब करेंगे, जब निचली अदालत के न्यायाधीश इसका अनुरोध करते हैं। केरल सरकार के कहने पर इस तरह की मांग को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Actress Assault Case: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केरल सरकार की मांग, कहा- जज अनुरोध करेंगे तो बढ़ाएंगे ट्रायल का समय

4 of 10
श्वेता अग्रवाल, आदित्य नारायण - फोटो : Instagram
आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। आदित्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, श्वेता और मैं आप सभी के आशीर्वाद से बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बेबी ऑन द वे। फोटो में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी पत्नी ने क्राप टॉप पहने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

Aditya Narayan: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, फोटो साझा कर दी गुड न्यूज
विज्ञापन

5 of 10
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नुसरत जहां ने हाल ही में आई अपनी फिल्म ‘स्वास्तिक संकेत’ के बाद दिए एक इंटरव्यू में अपनी बेटी यिशान और अपने पार्टनर यश दासगुप्ता के बारे में खुलकर बातचीत की। अभिनेत्री ने बताया कि बेटे यिशान के आने के बाद से ही उनके जीवन में सबकुछ बदल चुका है। अपने पूर्व पति निखिल जैन के साथ सभी रिश्ते खत्म करने के बाद अब वह अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ शिफ्ट हो गई हैं। अपने इस निर्णय के बारे में बात करते हुए नुसरत ने बताया कि उन्हें अपने निर्णय पर बेहद गर्व है। वह खुद को आज के जमाने की बहादुर लड़की मानती हैं।
 
Nusrat Jahan: यशदास गुप्ता से शादी के सवाल पर बोलीं नुसरत जहां, आपको कैसे पता कि मैं शादीशुदा नहीं हूं?
विज्ञापन

6 of 10
सामंथा रुथ प्रभू - फोटो : social media
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री राश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' दर्शकों को काफी पसंद आई है। यह फिल्म अपने दमदार डायलॉग, अभिनय और कहानी के अलावा अपने गानों के लिए काफी लोगों की तारीफ हासिल कर रही है। फिल्म के गाने इन दिनों ट्रेंड में बने हुए हैं। वहीं, फिल्म के एक आइटम सॉन्ग में नजर आई साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने एक बार फिर अपने नए अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के जरिए पहली बार आइटम नंबर करती नजर आईं सामंथा का यह अंदाज भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।  

Samantha Prabhu: 'पुष्पा' के बाद फिर फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं सामंथा, अब इस फिल्म में करेंगी आइटम सॉन्ग
विज्ञापन

7 of 10
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत का लेकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड में आरजे करण और आरजे पलक कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। यह भी पूछा गया कि दर्शकों को कैसा लगता है कि करण कभी तेजस्वी के लिए स्टैंड नहीं लेते। इस आगामी एपिसोड का एक वीडियो क्लिप सोमवार को कलर्स टीवी द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत आरजे पलक से होती है, जो कि करण से पूछती हैं  “आपके रिश्ते के कारण कहीं ना कहीं आपका गेम से ध्यान हट गया।"

Bigg Boss 15: तेजस्वी के साथ रिश्ते पर करण बोले- मुझे प्यार हुआ...मैंने ठोक कर किया…

8 of 10
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी दोनों की डेटिंग को लेकर पूछ रहे हैं। वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक ही कार में जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से उनके फैंस भी पूछ रहे हैं कि क्या वे दोनों एक-दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया: इब्राहिम और पलक तिवारी की डेटिंग को लेकर केआरके ने कसा तंज, कहा- सैफ अली खान पर गया है बेटा
 

9 of 10
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी नताशा दलाल को इस खास मौके पर बधाई दी। वहीं, एक्टर ने इस खास दिन पर अपनी शादी समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह तस्वीरें वरुण के हल्दी समारोह की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ पानी से मस्ती करते हुे अच्छा समय बिताते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में वरुण अपने दोस्त के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करते दिखाई दिए।

वेडिंग एनिवर्सरी: वरुण धवन ने शेयर की अपनी हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखे एक्टर
विज्ञापन

10 of 10
सलमान खान और केतन कक्कड़ - फोटो : social media
सलमान खान और उनके पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच बीते दिनों हुआ विवाद आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। सलमान ने केतन के ऊपर मानहानि का केस भी दायर किया है जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। दरअसल बात ये है कि केतन एक एनआरआई हैं जो अब सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस के बराबर में ही रहते हैं। उन्होंने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं केतन ने सलमान पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं।

Salman Khan Panvel Farmhouse: 'फार्महाउस में गड़ी हैं स्टार्स की लाशें और होती है बच्चों की तस्करी', सलमान के पड़ोसी ने लगाए हैं उनपर गंभीर आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें