फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Mother Death: सेना में थे अक्षय के पिता, बहन हैं हाउस वाइफ, जानिए परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में

Wed, 08 Sep 2021 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar family - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अक्षय के पिता मिलिट्री में थे और रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2000 में उनका कैंसर से निधन हो गया था। अपने पिता ने निधन के बाद अक्षय ने उन्ही के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस खोला, साथ ही अपने पिता के नाम से गरीबों के लिए एक शेल्टर हाउस- हरिओम कैंसर शेल्टर भी बनाया। जिसमें कैंसर से पीड़ितों का इलाज किया जाता है। 

वहीं अक्षय की मां भी फिल्म प्रोड्यूसर थीं। उन्होंने हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम समेत कई फिल्में प्रोड्यूस की थीं। मां के निधन की जानकारी देते हुए अक्षय ने लिखा- वो मेरा अहम हिस्सा थीं।आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

 
विज्ञापन

2 of 6
alka bhatia - फोटो : social media
बता दें अक्षय के परिवार में उनकी एक बहन अलका भाटिया भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन वे अपने भाई अक्षय के बेहद करीब हैं। अक्षय भी अपनी बहन को अपनी कामयाबी का श्रेय देते हैं। 


विज्ञापन

3 of 6
alka bhatia - फोटो : social media
अलका एक हाउसवाइफ हैं और अपना ज्यादातर समय घर के कामों में बिताती हैं। अलका बेहद शांत स्वभाव की हैं और उन्हें ज्यादा किसी से मिलना पसंद नहीं है। अलका के पति सुरेंद्र उनसे लगभग 15 साल बड़े हैं। अलका सुरेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। बता दें कि सुरेंद्र 'हाउस ऑफ हीरानंदानी' के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 'हाउस ऑफ हीरानंदानी' एक लीडिंग बिजनेस ग्रुप है, जो भारत में रियल एस्टेट और हाउसिंग सेक्टर में काम करता है।

4 of 6
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram
अक्षय जहां फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार हैं वहीं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ग्लैमर वर्ल्ड से काफी दूर हैं। ट्विंकल शादी से पहले फिल्मों में काम करती थीं लेकिन अब वह एक बेहतरीन लेखिका हैं। कल मिसेज फनी बोन्स के नाम से लिखती हैं। अखबारों में व्यंगात्मक लेखों के अलावा वो किताबें भी लिख रही हैं। 17 जनवरी 2001 में अक्षय और टि्वंकल शादी के बंधन में बंधे थे। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
परिवार के साथ अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल और अक्षय कुमार के एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा हैं। 15 सितंबर 2002 को जन्मे आरव ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की। अभी वो सिंगापुर के एक स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ आरव को कराटे में भी रुचि है। आरव के करियर के सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा था कि 'वो अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रहा है, अभी उस पर किसी भी तरह का दबाव देना ठीक नहीं है। बच्चा तभी दबाव महसूस करता जब उसके माता-पिता उस पर डालते हैं। मैं ऐसा पिता नहीं बनना चाहता हूं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार और नितारा - फोटो : Social Media
वहीं अक्षय की बेटी नितारा अभी स्कूल जाती हैं। बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव और बेटी नितारा को मीडिया से दूर रखते हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही कभी-कभार दोनों बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अक्षय जब भी घर पर होते हैं बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें