anu malik
रियलिटी शो छोड़ने के बाद अनु मलिक का रिएक्शन भी आया है। अनु मलिक ने कहा - 'मैं, अनु मलिक, ने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा। चैनल भी इस पर राजी है। शुक्रिया।’ संगीतकार की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब सूत्रों ने दावा किया कि सोनी टीवी ने उन्हें ‘इंडियन आइडल 10’ के जज के तौर पर हटने के लिए कहा है।