फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका और रणवीर सिंह की शादी पर दिया रिएक्शन, कही ऐसी बात

Mon, 22 Oct 2018 03:26 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन दिनों बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की काफी चर्चा हो रही है। बीते रविवार को इन दोनों ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की है। शादी की घोषणा के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस स्टार कपल को सोशल मीडिया के जरिए शादी की शुभकामनाएं दी हैैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सभी सितारों ने दीपिका और रणवीर सिंह को अलग-अलग अंदाज में शादी की तारीख पक्की होने पर बधाई दी है। इस बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं वह हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। जी हां प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बड़े ही अलग अंदाज में शादी की बधाई दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी शादी का कार्ड अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रणवीर सिंह की शादी के कार्ड के पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- बधाई, तू हीरो बन गया। उनके इस कमेंट को रणवीर सिंह सहित प्रियंका के फैंस ने भी काफी पसंद किया है। 

4 of 5
इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण की भी कार्ड वाली पोस्ट पर कमेंट के द्वारा उन्हें बधाई दी है। उन्होंने दीपिका की पोस्ट पर कमेंट किया- 'पिया की आएगी बारात', दीपिका पादुकोण ने भी प्रियंका की इस कमेंट को काफी पसंद किया है। पता हो कि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह एक साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह अगले महीने 14-15 नवंबर में शादी करने वाले हैं। यह दोनों साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों की कई फिल्में एक साथ आई हैं। जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इनकी गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत सुपर हिट हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें