रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने भी कपल को दी शादी की बधाई
आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरों पर दीपिका पादुकोण ने भी प्रतिक्रिया दी है और कपल को नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका ने आलिया को पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों को जीवन भर प्यार, रोशनी और हंसी की शुभकामनाएं...इसी के साथ दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, शांतनु माहेश्वरी (गंगूबाई फिल्म अभिनेता), श्वेता बच्चन, सामंथा रूथ प्रभु, कपिल शर्मा, जरीन खान, वानी कपूर, आयुष्मान खुराना, स्मृति ईरानी समेत कई सेलेब्स आलिया और रणबीर को शादी की बधाई देते दिखाई दिए।