फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: कम स्क्रीन स्पेस मिलने से नाराज वाली खबर पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, बोलीं- बिना जानकारी के अफवाह मत फैलाइए

Thu, 31 Mar 2022 04:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
RRR - फोटो : Twitter-@RRR
एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं वहीं कुछ मिनटों के लिए आलिया भट्ट और अजय देवगन की मौजूदगी भी दिखाई गई है। बीते कुछ दिनों से खबरें थीं कि आलिया फिल्म में मिले स्क्रीन स्पेस को लेकर नाराज हैं और इसलिए उन्होंने ‘आरआरआर’ से जुड़े पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है। अब इस पूरे मामले में आलिया भट्ट का बयान सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 4
एसएस राजामौली, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अचानक आज कहीं सुना कि मैंने आरआरआर से जुड़े पोस्ट इसलिए डिलीट कर दिए क्योंकि मैं फिल्म की टीम से नाराज हूं। मैं उन सभी से प्रार्थना करती हूं कि धारणा के आधार पर कोई खबर न बनाएं। मैं हमेशा ही पुराने वीडियो पोस्ट को अपने प्रोफाइल ग्रिड पर व्यवस्थित करती रहती हूं क्योंकि मैं इसे कम अव्यवस्थित दिखाना पसंद करती हूं। मैं आआरआर का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। सीता का रोल निभाना मुझे अच्छा लगा। राजामौली सर के साथ काम करना अच्छा लगा।'
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने आगे लिखा, 'मैंने फिल्म का हर एक मिनट एन्जॉय किया। तारक और चरण के साथ काम करके मजा आया। इस खबर की सच्चाई मैं इसलिए बता रही हूं क्योंकि राजामौली सर और फिल्म की टीम ने इसे बनाने में बहुत मेहनत की है। मैं नहीं चाहती कि फिल्म से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह फैलाई जाए।'

विज्ञापन

4 of 4
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि आलिया भट्ट ने आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली को अनफॉलो कर दिया हैं। हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आलिया अब भी राजामौली को फॉलो कर रही हैं और इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने सभी अफवाहों पर विराम भी लगा दिया है। फिल्म ‘आरआरआर’ ने हिंदी में सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें