अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन का धमाकेदार करियर
अजय देवगन ने फिल्म 'फूल और कांटे' से धमाकेदार डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन को भी खूब पसंद किया गया था। उनका बाइक वाला स्टंट उन दिनों फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ। इसके बाद उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दीं, जिसमें 'सुहाग', 'दिलजले', 'इश्क', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'गंगाजल', 'युवा', 'ओमकारा', 'गोलमाल', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'राजनीति', 'सिंघम', 'सन ऑफ सरदार', 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में अजय देवगन ने अपने आप को वर्सटाइल एक्टर के तौर पर साबित किया है। उन्होंने रोमांस, कॉमेडी से लेकर धमाकेदार एक्शन करके फैंस का दिल जीता है।