फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', मेकर्स पर लगा तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 06 Mar 2021 09:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली - फोटो : Instagram
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं ।उनकी फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। वहीं इस फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज करने की तैयारी है। अब रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में  नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल मुंबई के कमाठीपुरा में रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि भंसाली की फिल्म में दिखाए गए तथ्य गलत है और सिर्फ उनके समाज को बदनाम करने की एक साजिश है। 
विज्ञापन

3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कमाठीपुरी की आवाज के नाम से वहां पर काम करने वाले एक संगठन ने फिल्म के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि,' कमाठीपुरा के साथ जुड़े इतिहास को सुधारने में यहां के लोगों की काफी मेहनत रही है, लेकिन ये फिल्म वर्तमान तो खराब करेगी ही, लेकिन भावी पीढ़ियों पर भी इसका सही असर नहीं पड़ेगा'।

4 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स कमाठीपुरा के 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ मरोड़कर दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य ना सिर्फ सच्चाई से दूर हैं बल्कि कई मायने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वो दूसरे के दर्द का इस्तेमाल कर खुद को फायदा पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Twitter: @Aliaa08
इन बातों से ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म की रिलीज पर विरोध की तलवार लटक रही है। इलाके में काम कर रहे संगठन ने कहा कि, 'फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मेकर्स को पर्दाफाश कर फिल्म के खिलाफ माहौल बनाया जाएगा'। अभी फिल्म को रिलीज होने में वक्त है, लेकिन लग रहा है कि फिल्म 'पद्मावत' की तरह इस फिल्म को भी विरोध की आंच से गुजरना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें