आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ नजर आई हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद आलिया अब 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में आलिया से पूछा गया कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के स्टाइल में क्या अंतर है? क्या वहां बॉलीवुड के विपरीत काम होता है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'एक फिल्म स्टार पूरी दुनिया में एक जैसा ही रहता है।'
बता दें कि इसमें आलिया ने किया धवन का रोल अदा किया है। 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए आलिया ने कई एक्शन सीन्स शूट किए हैं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं, ऐसे में इंटरनेशनल क्रू ने सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रबंध किए थे। आलिया का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग का अनुभव काफी खास और सहज रहा। आपको बता दें कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। Jawan: 'जवान' की रिलीज की उलटी गिनती शुरू, शाहरुख खान ने शेयर किया फिल्म का धमाकेदार पोस्टर