आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने कहा कि यह सही है कि किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में स्टार्स के बच्चों को जल्दी और अच्छी शुरुआत मिल जाती है। वह इस बात को स्वीकार करती हैं कि उन्हें एक शुरुआत मिल गई। वह मानती हैं कि उनके पास कुछ खास अधिकार हैं और इसी के चलते वह हर दिन अपना सौ प्रतिशत देती हैं और कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लेती हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना कर सकती हैं कि अपना सिर नीचे रखकर काम करती रहें।