28 सितंबर को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का जन्मदिन था। इस मौके पर रणबीर और आलिया ने जोधपुर में एक साथ सुकून के पल बिताए। इस बार आलिया भट्ट ने रणबीर के बर्थडे पर उनकी तस्वीर शेयर करके पहली बार खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। आलिया ने रणवीर को अपनी जिंदगी बताया। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग शुरू होने के साथ ही उनका रिश्ता इस फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के साथ बना। रणबीर कपूर के पिता के बीते साल अप्रैल में निधन के साल भर पूरे होने के बाद से ही दोनों की शादी की अटकलें लगती रही हैं। हिंदी फिल्म जगत के दिग्गजों की मानें तो दोनों की शादी दिसंबर महीने में होने जा रही है। सामने आई तस्वीरों में आलिया और रणबीर कैंप में खास पल बिताते हुए दिख रहे हैं। दोनों की ये अनदेखी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। रणबीर और आलिया की दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में रणबीर लेटे हुए हैं और आलिया उनकी बातें सुनती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में वह शायद उनको कॉफी मग पकड़ा रही हैं।
फिल्मी सितारों के लेकर फैंस में एक अलग किस्म का क्रेज देखने को मिलता है साथ ही अगर फैंस उन्हें अपने नेता के रूप में पसंद करते हों तो उनके खिलाफ कुछ भी सुनना फैंस के लिए बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण के फैंस ने मंगलवार को अभिनेता और निर्माता पोसानी कृष्णा मुरली पर हमला करने की कोशिश की। पोसानी हैदराबाद प्रेस क्लब में एक नए कॉन्फ्रेंस में संबोधन दे रहे थे जब पवन कल्याण के फैंस वहां पहुंच गए। विरोध करने वालों में पवन की जन सेना पार्टी के लोग भी थे। उन्होंने पोसानी के खिलाफ नारे लगाए और हॉल के अंदर जाने की कोशिश की जहां पोसानी मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।बता दें कि पोसानी ने हाल ही में पवन कल्याण पर उस बात को लेकर निशाना साधा था जब अभिनेता ने अपने एक बयान में आंध्र प्रदेश के मंत्रियों पर जुबानी हमला करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। साथ ही पोसानी ने पंजाब से संबंध रखने वाली उस अभिनेत्री का भी जिक्र किया जिसने इंडस्ट्री के एक दिग्गज पर उसे गर्भवती बनाने और धोखा देने के आरोप लगाया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हाल ही में फिल्म 'थलाइवी' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता का किरदार निभाया था। ये फिल्म पहले 23 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज टल गई और अब इसे 10 सितंबर को रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी तो लोगों को अच्छी लगी ही साथ ही कंगना के अभिनय की भी जबरदस्त तारीफ हुई। थिएटर के साथ साथ ओटीटी पर भी प्रसारित हो रही अपनी फिल्म को लेकर कंगना ने सबका धन्यवाद जताया। साथ ही बॉलीवुड को उनकी फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया ना देने पर लताड़ भी लगाई।सबसे पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बहुत कम ही फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें इतना प्यार और सम्मान मिलता है..थलाइवी एक ऐसी ही फिल्म है। मुझे खुशी है कि इस फिल्म के जरिए लोग थलाइवी जे जयललिता को और ज्यादा जान पा रहे हैं। मैं अपनी टीम का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने फिल्म जगत को इतनी शानदार फिल्म दी'।
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वो अपने शो द कपिल शर्मा शो के जरिए एक बार फिर दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहे हैं। कपिल अपने शो में आने वाले मेहमानों संग मस्ती तो करते हैं साथ ही शो की जज अर्चना पूरन सिंह को लेकर भी वो ऐसी ऐसी बातें बोल जाते हैं जिससे दर्शकों को जबरदस्त हंसी आती है। ये बात तो सभी जानते हैं कि शो में अर्चना से पहले नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठते थे लेकिन उनके जाने के बाद अर्चना को ये काम दिया गया था। इसे लेकर कपिल अक्सर अर्चना को कहते हैं कि वो डरती रहती हैं कि सिद्धू कहीं लौट ना आएं। गौरतलब है कि रविवार के एपिसोड में अर्चना ने खुलासा किया था कि जब सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे तो लोगों ने उनके घर ढेरों फूल भेजे थे। दिलचस्प बात ये है कि अर्चना ने रविवार को ये किस्सा साझा किया और मंगलवार को सिद्धू के इस्तीफे की खबर सामने आ गई।
बी ग्रेड फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ आज मोनालिसा टेलीविजन की भी बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं। मोनालिसा ने आज भले ही सफलता हासिल कर ली हो, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उनका फिल्मों का सफर इतना आसान नहीं था। मोनालिसा ने एक मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी कुछ चीजों का सामना करना पड़ा। मोनालिसा ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान ये खुलासा किया था कि जब उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था तो शुरुआती दौर में उन्हें कास्टिंग काउच का ऑफर मिला था। अभिनेत्री ने ये बताया कि ये ऑफर उन्हें तब दिया गया था जब वह कोलकाता से मुंबई आई थीं और फिल्मों में एक ब्रेक पाने की तलाश कार रही थीं। इस दौरान मोनालिसा को कई बार कास्टिंग काउच के ऑफर दिए गए थे। मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने कास्टिंग काउच जैसी स्थिति में खुद को बहुत ही अच्छे से संभाला। अभिनेत्री ने इस तरह के किसी भी प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और वो बड़ी हिम्मत के साथ आगे बढ़ती रही।
जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ दुनियाभर के साथ ही भारत में भी गुरुवार को रिलीज हो रही है। बॉन्ड सीरीज की पिछली फिल्म ‘स्पेक्टर’ के छह साल बाद ये फिल्म रिलीज हो रही है और जेम्स बॉन्ड सीरीज की किन्हीं दो फिल्मों के बीच रहा ये सबसे लंबा फासला है। बॉन्ड फिल्मों की पहचान इसके हैरतअंगेज एक्शन, अपने दौर की सुंदरतम अभिनेत्रियों और कहानी की महिला कलाकारों के साथ बॉन्ड की अंतरंगता को लेकर हर दौर में रही है। बीते छह साल में दुनिया काफी कुछ बदली है। इस दौरान जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके दो अभिनेताओं रोजर मूर और शॉन कॉनरी का निधन हो चुका है और दुनिया की सियासत भी काफी कुछ बदल गई है। और, जेम्स बॉन्ड के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी ये है कि इस दौरान विदेशी सिनेमा को देखने का भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड का नजरिया भी बदल गया है। इस बार भारतीय सेंसर बोर्ड जेम्स बॉन्ड पर खासा मेहरबान रहा। दो घंटे 43 मिनट की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के यूए सर्टीफिकेट के साथ पास कर दिया है।
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील वीडियों बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा चली लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि एक लंबे समय के बाद 50000 हजार के मुचकले के साथ उन्हें जमानत मिल गई है। राज कुंद्रा जब जेल में थे तो उस दौरान शिल्पा शेट्टी कुंद्रा काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। सोशल मीडिया पर शिल्पा लगातार किसी न किसी किताब का विचार साझा करती थीं। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट साझा किया। दरअसल ये एक छोटा सा वीडियो है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी खुश नजर नजर आ रही हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी ने ये वीडियो अपने नए फोन के साथ साझा किया है। इस बूमरेंग में शिल्पा काफी खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।शिल्पा के पति राज कुंद्रा जब से अश्लील वीडियो के मामले में फंसे हैं तबसे ही लगातार शिल्पा शेट्टी भी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आती रहती हैं। शिल्पा ने जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कुंद्रा जी ने खरीद कर दिया है क्या? तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दो नंबर की कमाई का पैसा’। एक अन्य यूजर ने तो ये तक कह दिया कि अश्लील वीडियो से कमाए गए पैसे।
कपिल शर्मा लगातार पिछले कई सालों से अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन कपिल का कॉमेडी किंग बनना का ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। पंजाब अमृतसर से आए कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी के अंदाज से हर किसी का दिल जीता। कई बार ऐसा हुआ जब कपिल ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें, लेकिन कभी भी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने ये ठान लिया था कि वो अपना सपना पूरा करके ही रहेंगे। हालांकि कॉमेडी के साथ-साथ कपिल शर्मा का विवादों से भी गहरा नाता रहा। कपिल शर्मा के चेहरे की मुस्कुराहट देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है कि कपिल शर्मा कभी भी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। लेकिन ये सच है और इस बात का खुलासा खुद कपिल ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान किया। कपिल ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय आया था जब वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हुए और इसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता था। उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका खूब साथ दिया।
अभिनेता रणवीर शौरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर किये गए आपत्तिजनक ट्वीट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि ट्वीट में उनकी भाषा आपत्तिजनक थी, इसलिए उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट किया है। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, मैंने वो ट्वीट्स इसलिए डिलीट किए, क्योंकि मैंने उनमें ‘आपत्तिजनक भाषा' का इस्तेमाल किया था। मुझे मेरी गलतियों को स्वीकारने में कोई शर्म नहीं है।रणवीर शौरी को उनके इस ट्वीट के लिए काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उन्होंने इसे डिलीट किया। एक यूजर ने उनसे पूछा ‘आपको अपने ट्वीट डिलीट करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या आप अपनी बात पर टिके नहीं रह सकते थे। इसके जवाब में रणवीश शौरी ने कहा कि उन्हें गलती को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। रणवीर शौरी ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े होने की तस्वीर पोस्ट करते हुए उस पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उनको इस ट्वीट के लिए धमकी दी जा रही है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड पर लगातार उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए आउटसाइडर्स पर निशाना साधा। सोनाक्षी ने कहा कि स्टार किड्स को भी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है। इस दौरान उन्होंने उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जो फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखते। एक इंटरव्यू में सोनाक्षा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कोई स्टार किड किसी और की वजह से किसी प्रोजेक्ट से निकाला ना गया हो। उन्होंने यह बात स्वीकारी कि हमें भी कई बार फिल्मों से हाथ धोना पड़ा और यह नौकरी का एक हिस्सा है। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि इस तरह स्टार किड पर बहस बेकार है, क्योंकि स्टार किड को भी फिल्मों से निकाला गया है। लेकिन, वह ऐसे किसी के पास रोने नहीं जाते हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि यह सब के साथ होता है। बस इससे निपटना आना चाहिए। यही जीवन है। गिराए गए दूध के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। सोनाक्षी ने कहा कि "मेरी बात भूल जाओ। मेरे पिता भी, जो स्टार किड नहीं थे, कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धो बैठे हैं। यह हर अभिनेता के साथ होता है, यह काम का हिस्सा है। यह कुछ ऐसा नहीं है जो इतना अनसुना या इतना नया है। यह हर किसी के साथ होता है और होता रहा है। जैसा मैंने कहा, यह नौकरी का हिस्सा है, आप अपने जीवन के साथ आगे बढ़ते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और इसे जारी रखते हैं।"