फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की इस सलाह पर आज भी कायम हैं आलिया भट्ट, बोलीं- 'यही सही रास्ता है'

Wed, 20 Feb 2019 08:44 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia and Shahrukh
हालिया रिलीज फिल्म 'गली ब्वॉय' से सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने काम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हर फिल्म के करने के पीछे उनकी एक वजह है। यह वजह उन्हें शाहरुख खान से मिली है। आलिया ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि किंग खान ने उन्हें एक सलाह दी थी जिसकी राह पर वह आज तक चल रही हैं....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer alia
आलिया ने एक अंग्रेजी बॉलीवुड पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि जिंदगी में रिस्क लेना बहुत जरूरी है, बतौर कलाकार जब तक आप कुछ करने का मन नहीं बना लेते तब तक आपको पता ही नहीं चल पाएगा कि आप किस काम के काबिल हैं। यह कहने के बाद आलिया ने कहा कि रिस्क का कोई सेंस नहीं होता बस लेना पड़ता है। आलिया ने कहा ' आपको अपनी ऑडियंस को समझना पड़ता है और जब हम कोई फिल्म साइन करते हैं तो हमे ये नहीं पता होता कि फिल्म हिट होगी भी या नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh and Alia Bhatt - फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा ' मेरे लिए, मैं कहानी और किरदार से खुद को जोड़ती हूं और यही चीजे आपको आगे ले जाती है।रिक्स लेने पर आलिया ने बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें एक बार सलाह दी थी कि रिस्क लो और कभी-कभी बेकार भी बनो, रिस्क लेना बेकार होने से बेहतर होता है। बस यह सोचकर काम करो की आप कोई स्टूपिड काम कर रहे हो और वो शायह अच्छा हो जाए।'
 

4 of 5
ranveer alia
बता दें कि शाहरुख और आलिया को फिल्म 'डियर जिंदगी' में पहली बार एक साथ देखा गया था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया था। वहीं, आलिया अब फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाली हैं। 'गली ब्वॉय' से पहले आलिया की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसकी फिल्म आलोचकों ने खूब तारीफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे आपको बता दें कि आजकल आलिया का नाम अभिनेता रणबीर कपूर संग खूब सूर्खियां बटोर रहा है। दोनों एक बड़ी फिल्म में साथ-साथ नजर भी आने वाले हैं। उनके अफेयर की चर्चा तब से होने से लगी जब वह किसी भी बॉलीवुड पार्टी और शादियों में एक साथ पहुंचने पर ट्रोल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें