फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते कितनी बड़ी हो गई हैं इन 6 सुपरस्टार्स की बेटियां, 2 की तो बॉलीवुड में भी एंट्री

Wed, 20 Feb 2019 05:25 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood
बॉलीवुड में 90 के दशक के स्टार्स का एक तरफ जलवा खत्म होता जा रहा है तो वहीं कई स्टारकिड्स ने फिल्मों में दस्तक दे दी हैं और कई कतार में हैं। फिल्म जगत में तरह-तरह की बीट पर फिल्म बनने से तीनों खान का स्टारडम खतरे में पड़ गया है। वजह यह है कि दर्शकों को हमेशा की तरह फिल्मों में नयापन ही पसंद है जो अब इन स्टार्स के बश में नहीं लग रहा है। ऐसे में अब इनके बच्चे ही कुछ कमाल कर सकते हैं।  बात करेंगे बॉलीवुड के उन 6 स्टार्स की जिनकी बेटियों ने बॉलीवुड में उतारने के लिए कमर कस ली है....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ananya pandey with family
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की। अनन्या, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपना खाता खोलने जा रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड के लिटिल सुपरहीरो टाइगर श्रॉफ होंगे। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में पहुंचेगी। बात करें चंकी की तो बता दें कि वह भले ही बतौर अभिनेता ना हिट हुए हो लेकिन फिल्मों में उनका कॉमेडी अंदाज सबसे निराला है। 
विज्ञापन

3 of 7
ira khan
साल में सिर्फ एक ही फिल्म करने वाले सुपरहिट अभिनेता आमिर खान की भी एक बेटी है जो बॉलीवुड में काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। आमिर की बेटी का नाम ईरा खान है। वह इस वक्त अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। आमिर भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं उनकी बेटी फिल्मों में अभिनय करने को लेकर तैयार है। वहीं, ईरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह संगीत में अपना करियर बनाना चाहती हैं। ईरा, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता से जन्मी बेटी है। 

4 of 7
ajay devgan
बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन की बेटी न्यासा भी अब बड़ी हो चुकी हैं। न्यासा को कई बार अजय और काजोल के साथ पार्टीज और इवेंट में देखा गया है। अजय-काजोल के दो बच्चे हैं। एक बेटा है जो अभी छोटा है, लेकिन न्यासा आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। ऐसे में अजय और काजोल उनका बचाव करते दिखाई देते हैं। बता दें कि न्यासा कई बार अपने लुक्स और कपड़ों की वजह से ट्रोलर्स का शिकार हुई हैं। लेकिन अजय और काजोल के हवाले से अभी ऐसी कोई खबर नहीं है कि वह कब फिल्मों में एंट्री करेंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
shanaya kapoor with sanjay kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपरडैड की लिस्ट में अभिनेता संजय कपूर का भी नाम आता है। संजय अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई हैं। संजय का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में अब उनकी बेटी शनाया कपूर फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। गौरतलब है कि राधिका आप्टे ने साल 2019 की पहली फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर से निर्देशक बने हनी त्रेहन की साइन की है। इस फिल्म में वह अपने फेवरेट को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए हनी त्रेहन फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म से शनाया बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
jahnvi kapoor boney kapoor
बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी दो बेटियां ( जाह्नवी और खुशी कपूर) बॉलीवुड में काम करने को तैयार खड़ी हैं। जाह्ववी फिल्म 'धड़क' से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं तो वहीं खुशी का डेब्यू होना बाकी है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने दूसरी पत्नी श्रीदेवी से हुई इन दोनों बच्चियों के पालन-पोषण में कभी कोई कमी नहीं की। हालांकि बोनी की पहली पत्नी इन सबसे खुश नहीं रहीं, इसके बावजूद बोनी ने पारिवारिक संतुलन को कभी डगमगाने नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
suhana khan
सुपरडैड की इस कड़ी में आखिर में बात करेंगे शाहरुख खान की। किंग खान का करियर ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। लगातार फ्लॉप होती उनकी फिल्मों ने उनका स्टारडम खतरे में खड़ा कर दिया है। वहीं, शाहरुख अपने बड़े बेटे और बेटी को अभिनय की दुनिया में पेश करने के लिए तैयार खड़े हैं। बात करेंगे शाहरुख की लाडली सुहाना खान की। सुहाना को बीते दिनों एक विदेशी नाटक की शूटिंग में बिजी होते देखा गया था। इससे साफ जाहिर है कि सुहाना अपनी एक्टिंग को सुधारकर ही बॉलीवुड में दस्तक देंगी। वहीं, बेटे आर्यन को भी शाहरुख फिल्मों में लॉन्च करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें