फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: बेटी राहा और पति रणबीर के बिना एयरपोर्ट पर कैप्चर हुईं आलिया, फैंस संग जमकर क्लिक कराई तस्वीरें

Tue, 25 Apr 2023 11:36 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर कैज्युल अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। आलिया को एक बार फिर एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस कम्फर्टेबल पैंट, मैचिंग टैंक टॉप और जैकेट पहने और व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक टोट हैंडबैग कैरी किए नजर आईं।  

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के इस लुक पर सोशल मीडिया युजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस को देखते ही पैपराजी के कैमरे एक्टिव हो गए और अभिनेत्री को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। उनकी ये तस्वीरें इनटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

Parineeti Chopra: पैपराजी ने की परिणीति की शादी में आने की फरमाइश, एक्ट्रेस बोलीं-'तुम लोग पागल हो चुके हो'

विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच पैपराजी के लिए आलिया का प्यार भी दिखाई दिया। एक्ट्रेस उनकी तरफ देखते हुए इस्माइल करते हुए भी नजर आईं। एक्ट्रेस के फैंस एयरपोर्ट पर उनको देखकर काफी उत्साहित हो गए और उनके साथ तस्वीरें  क्लिक कराने के लिए बेचैन नजर आए। वहीं, अभिनेत्री ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ जमकर पोज दिए। 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एयरपोर्ट पर आलिया अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के बिना नजर आईं, जिसके बाद उन्हें अकेला देखकर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं । इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अवाला आलिया एक मई को मेट गाला में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। यह उपस्थिति 'हार्ट ऑफ स्टोन' में उनकी हॉलीवुड की शुरुआत से पहले होगी। टॉम हार्पर द्वारा अभिनीत, 'हार्ट ऑफ स्टोन' का उद्देश्य टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल' जैसी श्रृंखला की पहली किस्त है। फिल्म में गैल, जेमी और आलिया के अलावा सोफी ओकोनेडो, मथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी और पॉल रेडी हैं।

यह भी पढ़ें- Kartik-Kiara: सत्यप्रेम की कथा के सेट से कार्तिक-कियारा की तस्वीर वायरल, राजस्थानी पोशाक में नजर आए सेलेब्स




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें