फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया संग छुट्टियां मनाने निकले रणबीर तो यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- यहां लोग मर रहे हैं और तुम...

Mon, 19 Apr 2021 08:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : yogen shah instagram
महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है ऐसे में वहां सरकार ने फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर रोक लगा दी है। वहीं काम बंद होते ही एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा और मालदीव जैसी जगहों पर वेकेशन मनाने निकल गए हैं। हाल ही में कोविड 19 से उबरे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों मालदीव वेकेशन के लिए जा रहे थे, लेकिन लोगों को ये बात अच्छी नहीं लगी।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सोमवार की सुबह ही आलिया और रणबीर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां दोनों मास्क लगाए नजर आए। रणबीर काफी समय पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे और कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं आलिया भी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं और दोनो काफी समय तक आइसोलेट रहे थे। ऐसे में दोनों ठीक होकर छुट्टियां साथ बिताने निकले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आम तौर पर आलिया और रणबीर को साथ देखकर फैंस खुश होते हैं लेकिन महामारी में दोनों को वेकेशन पर जाता देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोगों के अंदर इस बात का गुस्सा है कि एक तरफ लोग अपने जान से हाथ धो रहे हैं दूसरी तरफ सेलेब्स मौज मस्ती करने के लिए गोवा और मालदीव जा रहे हैं। इतना ही नहीं महामारी के समय में सितारे वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रही।



4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इनकी तस्वीर देखकर एक यूजर ने लिखा, 'वाह बेटा, कोरोना केस बढ़ा तो हम चले मालदीव। पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता'। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा की, 'घूमने जाना भी शायद जरूरी सर्विस में आता है। याद है पिछले साल यही लोग कह रहे थे कि घर पर रहो, सेफ रहो'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
सिर्फ आलिया रणबीर ही नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ मालदीव की सैर कर रहे हैं। इससे पहले सारा अली खान, जान्हवी कपूर और श्रद्धा कपूर जैसी हस्तियां मालदीव की सैर करके आ चुकी हैं। वहीं करिश्मा तन्ना भी इन दिनों गोवा में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें