भारतीय सिनेमा में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पाकिस्तानी अभिनेता और सिंगर अली जफर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी आवाज के साथ-साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय का भी जलवा बिखेरा था। अली न सिर्फ अच्छे सिंगर और एक्टर हैं बल्कि पेंटर, लेखक और प्रोड्यूसर भी हैं। अली जफर ने फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से अली जफर ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी। फैंस उनके अभिनय के साथ ही उनकी आवाज के भी कायल हो गए थे। फिल्मी पर्दे पर अलग -अलग अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाने वाले अली असल जिंदगी में आयशा फाजली से बेपनाह प्यार करते हैं। आज यानी, 28 जुलाई को दोनों की शादी को 13 साल हो गए हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको इन दोनों की मजेदार लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।