फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal-Richa Chadha: अली फजल ने साझा कीं ऋचा के साथ रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें, एक-दूसरे में खोया दिखा कपल

Sat, 08 Oct 2022 04:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक अली फजल और ऋचा चड्ढा आखिरकार जिंदगी भर के लिए एक-दूजे के हो गए। ऐसे में उनकी रॉयल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में अपनी शादी का जश्न मनाने वाले इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी शादी के फंक्शन्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। कॉकटेल पार्टी-संगीत से लेकर शादी और रिसेप्शन तक, अली-ऋचा हर लुक में बेहद ही रॉयल और खूबसूरत लग रहे हैं और दोनों के चेहरों की मुस्कान तस्वीरों में चार चांद लगा रही हैं। हाल ही में अली द्वारा साझा की गई तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
अली फजल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर  एक नई पोस्ट में अपने प्रशंसकों और दोस्तों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'हम दोनों अपने आपको बहुत ज्यादा भाग्यशाली मानते हैं कि आप सभी हमारी खुशियों में शामिल हुए। हमारे सभी दोस्तों और जो वहां नहीं थे, उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद। हम आप सभी से बहुत प्यार करते हैं और यह आपको पता होना चाहिए। हमारे लिए यह पूरा हफ्ता एक रोल कोस्टर राइड की तरह था, जिसमें हमें सभी पारिवारिक लोगों के साथ जश्न मनाना था। यह हमें आशीर्वाद देने और हमारे चेहरों पर खुशी बनाए रखने और हमें धैर्य प्रदान करने का भगवान का एक तरीका है। इतना ही नहीं उस सभी प्यार को देखने के लिए जो आप सभी ने हमें दिया है। जल्द ही और तस्वीरें आने वाली हैं।'
Amitabh Bachchan: जब अमीन सयानी ने कर दिया था अमिताभ को रिजेक्ट, बोले- मैं सड़कों पर होता... ; पढे़ं यह किस्सा
विज्ञापन

3 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
अली द्वारा साझा की गई तस्वीरें उनके मुंबई में होस्ट किए गए रिसेप्शन की हैं। इनमें कुछ में अली और ऋचा एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ में वह अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें लेते दिखाई दे रहे हैं। अली के इस पोस्ट पर कपल के फैंस लगातार कमेंट कर अपनी खुशी और उनके लिए प्यार जता रहे हैं। शादी के चल रहे फंक्शन्स के बीच में ऋचा और अली ने एक खुलासा कर सबको चौंका दिया था। दरअसल, कपल ने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने साल 2020 में ही रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। ऋचा और अली के प्रवक्ता ने कहा, 'आप लोगों को यह स्पष्ट करना है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को कानूनी रूप से 2.5 साल हो चुके हैं। दोनों ने 2020 में ही रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। इस समय वे दोस्तों और परिवार के साथ अपने एक होने का जश्न मना रहे हैं, जैसा कि उन्होंने 29 सितंबर को अपने बयान में पहले ही बता दिया था।'
चिरंजीवी ने 'गॉडफादर' के लिए सलमान को कहा शुक्रिया, बोले- आपकी भूमिका फिल्म की ताकत है
विज्ञापन

4 of 4
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : insta
गौरतलब है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा ने दिल्ली और मुंबई में अपनी शादी के फंक्शन्स होस्ट किए थे। मुंबई में उनके रिसेप्शन में विक्की कौशल, ऋतिक रोशन, तब्बू, मनोज वाजपेयी, तापसी पन्नू, आशुतोष राणा, विशाल भारद्वाज, स्वरा भास्कर, सान्या मल्होत्रा और सुधीर मिश्रा सहित अन्य कलाकार शामिल हुए थे।
बिग बॉस के घर में रश्मिका की एंट्री? सलमान खान के साथ जमकर करेंगी हंसी-ठिठोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें