बॉलीवुड एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साल 2020 के अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अली और ऋचा को अपनी शादी को आगे बढ़ाना पड़ा। लेकिन अब समय-समय पर अली और ऋचा की शादी की जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आती रहती हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक ओर रिपोर्ट सामने आई, जिसके मुताबिक कपल साल 2022 के मार्च महीने में शादी कर सकता है। वहीं, इस रिपोर्ट पर अली फजल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या वह और ऋचा सच में मार्च महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
रिपोर्ट में क्या कहा गया ?
दरअसल, रिपोर्ट में दावा किया गया कि ऋचा और अली दोनों ही साल 2022 के अप्रैल महीने में बिजी हो जाएंगे और ऐसे में दोनों मार्च महीने में शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी मुंबई और दिल्ली में होगी, जहां दोनों के परिवार और दोस्त शामिल होंगे।