फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sayani Gupta: अली-ऋचा के रिसेप्शन में बोल्ड लुक में दिखीं सयानी गुप्ता, एक्ट्रेस पर टिकीं लोगों की निगाहें

Wed, 05 Oct 2022 12:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सयानी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा ने शादी कर ली है। एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। शादी के बाद 4 अक्तूबर को दोनों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जहां कई बॉलीवुड के दिग्गज सितारे नजर आए। सोशल मीडिया पर इस समारोह से जुड़ी तस्वीर हर तरफ छाई हुई हैं। इस बीच पार्टी में पहुंची सयानी गुप्ता ने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Movies Mistakes: बड़ी-बड़ी फिल्मों में हुईं ये छोटी गलतियां नहीं पकड़ पाए होंगे आप, लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

2 of 4
सयानी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कई वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी सयानी ने इवेंट में अपनी बोल्ड अदाओं से पूरी महफिल लूट ली। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सयानी का किलर लुक देखने को मिल रहा है। सिल्वर ग्रे शेड साड़ी और रिवीलिंग ब्लाउज में सयानी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार दीं। इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग बैग भी कैरी किया हुआ था। समारोह में दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा चर्चा सयानी की हो रही थी। 

PS-1 Box Office Collection Day 5: पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, पांच दिन में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन!
विज्ञापन

3 of 4
सयानी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो 2012 से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सयानी आखिरी बार पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिलः द पीलीभीत सागा में नजर आई थीं। इसके अलावा वह इंसाइड एज जैसी वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुकी हैं।

Richa Chadha-Ali Fazal Reception: मुंबई में आयोजित हुआ अली-ऋचा का रिसेप्शन, बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
उनके अलावा इस फंक्शन में कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की। अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नए जोड़े को बधाई देने के लिए पहुंचे। वहीं, पुलकित सम्राट, तब्बू, विशाल भारद्वाज, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, तापसी पन्नू जैसे सितारे भी पार्टी में पहुंचे।

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने शिव ठाकरे को कहा बेशर्म, जोरदार बहस के बाद फूट-फूट रोईं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें