फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: आगे खिसकी 'जवान' की रिलीज डेट? अब इस तारीख को दे सकती है दस्तक

Wed, 03 May 2023 03:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल फिल्म 'पठान' के जरिए दमदार अंदाज में कमबैक करने वाले शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मगर, ऐसी संभावना है कि इस फिल्म के लिए शायद दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म 'जवान' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। उनके साथ शाहरुख खान की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज के लिए दो जून की तारीख तय की गई। हालांकि, अब सामने आ रहीं खबरों के मुताबिक रिलीज डेट बदल दी गई है और यह फिल्म दो जून के बाद ही रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : social media
ऐसा दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की 'जवान' अब दो जून नहीं, बल्कि 29 जून 2023 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट में हुए बदलाव की इन खबरों की अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है। 
Remake Films: बॉलीवुड की इन रीमेक फिल्मों को देख दर्शकों का घूम गया दिमाग, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह रहीं फ्लॉप

4 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : social media
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अगर यह यह फिल्म 2 जून को रिलीज के लिए तैयार है तो मई के पहले वीक में इसका टीजर, ट्रेलर आ गए होते। साथ ही प्रमोशनल इवेंट भी शुरू हो जाने चाहिए थे। इस बीच फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने भी इस बारे में चुप्पी साध रखी है, जिससे रिलीज डेट में बदलाव की अफवाहों को और हवा मिल रही है।
The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने द केरल स्टोरी पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- हाईकोर्ट का रुख करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SRK
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स की नजर अब 29 जून पर टिकी है। इससे फिल्म को बकरी ईद की छुट्टी और फिर वीकेंड का भरपूर फायदा मिल सकता है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 'जवान' के अलावा शाहरुख खान की झोली में फिल्म 'डंकी' भी है।
Bhojpuri: साउथ की इस हसीना संग मेरे जीवनसाथी में इश्क फरमाएंगे भोजपुरी स्टार कल्लू, यहां हो रही शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें