बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की भाई की बेटी अलाना पांडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों 16 मार्च को शादी करने वाले हैं। वहीं, आज बुधवार 15 मार्च को उनकी संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सभी सेलेब्स एक से बढ़कर एक हॉट और ग्लैमरस लुक में नजर आए। अलाना की संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि किन-किन सेलेब्स ने आज महफिल लूटी।