Akshay Kumar Top Courtroom Drama Films: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। जालियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म में वह एक वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पहले उनकी कई कोर्टरूम ड्रामा फिल्में आ चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
अक्षय कुमार की कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। उनकी एक्टिंग, कहानी का रोमांच और सामाजिक संदेश इन फिल्मों को खास बनाते हैं। वह जल्द ही फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आने वाले हैं। यह भी एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की रिजीज से पहले आइए उनकी ऐसी ही पांच हिट फिल्मों पर नजर डालें, जिन्होंने बड़े पर्दे पर धूम मचाई। Cannes 2025: कान में दिखाई जाएगी अनुपम खेर की फिल्म, जारी हो चुका पहला टीजर
साल 2017 में आई ‘जॉली एलएलबी 2’ अक्षय की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह एक वकील बने थे। यह फिल्म हंसी-मजाक के बीच गंभीर मुद्दों को उठाती है। कोर्ट में उनकी जोरदार दलीलें और हास्य ने दर्शकों को हंसाया भी और सोचने पर मजबूर भी किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
4 of 6
रुसतम
- फोटो : यूट्यूब
रुसतम
‘रुस्तम’ (2016) में अक्षय ने एक नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाई, जिसके कोर्ट केस ने दर्शकों को बांधे रखा। सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म में उनके अभिनय की हर तरफ तारीफ हुई। फिल्म ने कमाई के साथ-साथ कई पुरस्कार भी जीते।
विज्ञापन
5 of 6
ओह माय गॉड
- फोटो : इंस्टाग्राम
ओह माय गॉड
‘ओह माय गॉड’ (2012) में अक्षय ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। फिल्म में कोर्ट में धर्म और आस्था पर सवाल उठाते हुए एक शख्स को दिखाया गया था। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी।
‘ओएमजी 2’ (2023) में अक्षय भगवान के दूत बने नजर आए थे। इस बार में कोर्ट में शिक्षा और जागरूकता की बात की गई थी। फिल्म ने दर्शकों को हंसाया, रुलाया और सोचने पर मजबूर किया। अक्षय की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।