फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील लाइफ में नहीं चला इन रियल लाइफ जोड़ियों का जादू, करीना-सैफ से लेकर अभिषेक-ऐश्वर्या का नाम शामिल

Mon, 14 Apr 2025 06:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Couples: इस रिपोर्ट में आज हम बी-टाउन की उन जोड़ियों की बात करने जा रहे हैं, जो रियल लाइफ में कपल होकर भी अपनी केमिस्ट्री का जादू स्क्रीन पर नहीं चला पाए।

 
विज्ञापन
1 of 6
रील लाइफ में नहीं चला इन रियल लाइफ जोड़ियों का जादू - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में कई रियल लाइफ जोड़ियां हैं, जिन्होंने पर्दे पर एक साथ काम किया है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। ये जोड़ियां असल जिंदगी में तो फैंस के चहेते हैं, लेकिन पर्दे पर इनकी जादूगरी कमाल नहीं दिखा पाई। आइए, ऐसी कुछ जोड़ियों पर एक नजर डालते हैं..
विज्ञापन

2 of 6
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : इंस्टग्राम
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना और सैफ को फैंस प्यार से सैफीना बुलाते हैं। दोनों ने मिलकर पांच फिल्में की हैं - 'एलओसी कारगिल', 'कुर्बान', 'एजेंट विनोद', 'ओमकारा' और 'टशन'। लेकिन अफसेस ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। दोनों की जोड़ी ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक और ऐश्वर्या ने 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो', 'उमराव जान', 'सरकार राज', 'गुरु' और 'धूम 2' में काम किया। इनमें से केवल 'गुरु' और 'धूम 2' ही हिट रहीं, बाकी फिल्में दर्शकों को कुछ ज्यादा पसंद नहीं किया।
 

4 of 6
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
रितेश और जेनेलिया फैंस के फेवरेट कपल हैं। लेकिन उनकी फिल्में 'तुझे मेरी कसम', 'मस्ती' और 'वेद' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं और ज्यादातर फ्लॉप रहीं।

यह भी पढ़ें:
Tu Mera Lover Song: मास जतारा का गाना 'तू मेरा लवर' हुआ रिलीज, रवि तेजा और श्रीलीला का दिखा किलर डांस
 
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन और काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
अजय देवगन और काजोल
अजय और काजोल ने लगभग नौ फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें 'गुंडाराज', 'दिल क्या करे', 'राजू चाचा' और 'टूनपुर का सुपरहीरो' फ्लॉप रहीं, जबकि 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'यू मी और हम' और 'तान्हाजी' हिट रहीं।

यह भी पढ़ें:
प्रमोशन में जुटी 'केसरी चैप्टर 2' की स्टार कास्ट, गोल्डन टेंपल पहुंचे अक्षय कुमार-अन्नया पांडे-आर माधवन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@twinklerkhanna
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
अक्षय और ट्विंकल की जोड़ी को भी दर्शकों ने पर्दे पर ज्यादा पसंद नहीं किया। उनकी फिल्में 'जुल्मी' और 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं।

यह भी पढ़ें:
प्रमोशन में जुटी 'केसरी चैप्टर 2' की स्टार कास्ट, गोल्डन टेंपल पहुंचे अक्षय कुमार-अन्नया पांडे-आर माधवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें