फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Reaction on 26/11: मुंबई हमले की बरसी पर सितारों ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- नहीं भूलेंगे

Sat, 26 Nov 2022 01:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले को आज चौदह बरस गुजर चुके हैं, लेकिन उस दिन के भयावह मंजर को आज भी कोई चाहकर नहीं भुला सकता। इस हमले में कई मासूम नागरिकों के जान गई थी, साथ ही हमारे देश के वीर जवानों ने भी अपना बलिदान दिया था। आज मुंबई हमले की 14वीं बरसी पर सितारों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
सिनेमा के सितारों ने 26/11 के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 नवंबर साल 2008 को आज 14 साल गुजर चुके हैं लेकिन इस काले दिन की भयावह यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। मुंबई में हुए आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई और 300 लोग घायल हुए थे। उस काले दिन को याद कर हर भारतीय सिहर उठता है। आज 26/11 हमले की 14वीं बरसी पर बॉलीवुड सितारों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने अपने ट्विटर हैंडल से मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा- "14 साल पहले  26/11 को शहीद हुए मुंबई आतंकी हमले के मासूम पीड़ितों और बहादुर जवानों को याद करते हुए, कभी नहीं भूले हैं।" उन्होंने साथ ही उन्होंने वीरगति को प्राप्त हुए अधिकारियों की एक तस्वीर भी साझा की है।

रवीना टंडन-अभिषेक बच्चन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने 26/11 हमले के काले दिन को याद करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "न माफ करेंगे, न भूलेंगे"। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- 'नहीं भूलेंगे'।

अनुपम खेर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- "भूलना नहीं...नहीं भूलेंगे"। वहीं तस्वीर के कैप्शन में लिखा है एक श्रद्धांजलि हमारे हीरोज के लिए।

विज्ञापन

रवि किशन
अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए वीरगति प्राप्त हुए हमारे देश के वीरों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- "मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर मैं उन सभी लोगों की स्मृति को नमन करता हूं जिन्हें इस घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हमले में मुकाबला करते हुए जिन सुरक्षाकर्मियों ने अपना बलिदान किया, उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। यह देश 26/11 की घटना न भूला है, न कभी भूलेगा।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें