फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh Rawal: परेश रावल ने ऋचा चड्ढा का नाम लिए बिना कसा तंज! देश के जवानों के लिए कही ये बात

Sat, 26 Nov 2022 11:44 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीटर पर दिए एक बयान पर ऋचा चड्ढा को ट्वीट करना महंगा पड़ गया है। लोग तो सोशल मीडिया पर उन्हें खरीखोटी सुना ही रहे हैं, इसके साथ कई सेलेब्स ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। अब इसी बीच अभिनेता परेश रावल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 
विज्ञापन
परेश रावल, ऋचा चड्ढा - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा गलवान मुद्दे पर अपने एक ट्वीट की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस ट्वीट के बाद उन पर शिकायत दर्ज होने के के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं, इसके साथ ही कई सेलेब्स ने भी अभिनेत्री के खिलाफ अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। हालांकि अभिनेत्री ने मामला गर्म होता देख इस पर अपनी सफाई भी दी है और माफी भी मांग ली है लेकिन मामला ठंडा होता नहीं दिखा रहा है। अब अभिनेता परेश रावल ने बिना नाम लिए कटाक्ष किया है।

विज्ञापन

 

Pushpa: अब रूस में धमाल मचाने के लिए तैयार ‘पुष्पा द राइज’, प्रीमियर में हिस्सा लेंगे अल्लू अर्जुन

ऋचा चड्ढा के ट्वीट के बाद अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक उनकी आलोचना कर चुके हैं, लेकिन इस मामले में प्रकाश राज ने ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है। इसी बीच परेश रावल की प्रतिक्रिया भी वायरल हो रही है। अभिनेता परेश रावल ने भले ही ऋचा चड्ढा का नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- "भारतीय सशस्त्र बल। आप हैं तो हम हैं"। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोटिकॉन्स भी ड्रॉप किए हैं।

विज्ञापन

यह था पूरा मामला
दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'गलवान हाय कह रहा है'। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया और कहा कि वह भारतीय सेना के वीरों की शहादत का अपमान कर रही हैं।
 

Anupam Kher: सेना पर ऋचा के विवादित बयान को अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक, बोले- कायर और छोटे लोग ही करते हैं ऐसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें