बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को ईद पर रिलीज करने का फैसला काफी पहले ही हो चुका था, लेकिन फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मैदान’ को इसके सामने ही रिलीज करने का फैसला क्यों लिया, इसे लेकर भी फिल्म जगत में अलग अलग कहानियां घूम रही हैं। गौरतलब है कि जी स्टूडियोज ने कुछ साल पहले ही निर्देशक अली अब्बास जफर को लेकर हिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की सीक्वल बनाने की घोषणा की थी। तब बोनी कपूर को ये बात अखर गई थी। बोनी कपूर मानते हैं कि ‘मिस्टर इंडिया’ का रीमेक या सीक्वल बनाने का उनका अधिकार पहला है लेकिन कानूनन इस फिल्म के सारे अधिकार जी स्टूडियोज के ही पास हैं।