फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के ट्वीट पर मचा था बवाल, अब अक्षय कुमार ने भी दिया समर्थन

Thu, 19 Sep 2019 04:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan and Akshay Kumar - फोटो : Social Media
मुंबई मेट्रो के समर्थन में सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था। बिग बी के इस ट्वीट के वायरल होने के बाद लोग नाराजगी जताने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी मेट्रो का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह मेट्रो में सफर करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दो घंटे के सफर को 20 मिनट में पूरा कर लेने की खुशी भी जाहिर की। अक्षय ने बताया कि वह घाटकोपर में शूटिंग कर रहे थे। उन्हें वहां से वर्सोवा जाना था। इसके लिए उन्होंने जब मैप पर ट्रैफिक का हाल चेक किया तो उस पर अनुमानित समय दो घंटे से ज्यादा का दिखा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय भीड़ के बीच एक-दो गार्ड के साथ मेट्रो में यात्रा कर रहे थे लेकिन उन्हें किसी ने पहचाना नहीं। अक्षय ने इस बीच मेट्रो का नजारा भी दिखाया जिसमें खचाखच भीड़ थी। उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि ये एक ही ट्रांसपोर्टेशन है जो कि हाइट पर है इसलिए कितना भी पानी भर जाए ये प्रभावित नहीं होगा।'

4 of 5
Protest Outside Amitabh Bachchan house - फोटो : twitter
बता दें कि मुंबई मेट्रो के समर्थन में इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'यह प्रदूषण का समाधान है। मेरे एक दोस्त को मेडिकल सहायता तुरंत चाहिए थी। कार के बदले उसने मेट्रो से जाना सही समझा। उनसे बताया कि मेट्रो सुविधाजनक, तेज और सही है। यह प्रदूषण का समाधान है, अधिक पेड़ लगाओ, मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं। क्या आपने लगाए?'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media
मुंबई में मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए 'आरे वन' में 2700 से अधिक पेड़ों के काटे जाने को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने बृहन्मुंबई नगर महापालिका के फैसले को बेतुका बताया। सोशल मीडिया पर लोग सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें