फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: एक्टिंग में 30 साल पूरे होने पर अक्षय ने अजय देवगन को याद दिलाए खास पल, लिखा- वो भी क्या दिन थे यार...

Mon, 22 Nov 2021 04:32 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार-अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन के बॉलीवुड में 30 वर्ष पूरे होने पर साथी कलाकार अक्षय कुमार ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की लेटेस्ट फिल्म सूर्यवंशी के एक सीन की फोटो शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है। बता दें कि अजय देवगन का अपने साथी कलाकारों के साथ हमेशा से ही अच्छा रिश्ता रहा है। अक्षय कुमार ने भी उनके साथ ही 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यु किया था। तब से लेकर आज तक दोनों के संबंध मधुर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : Instagram
सोमवार को अक्षय ने अपनी और अजय की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे याद हैं वो दिन जब हम बिल्कुल नए थे। उस वक्त तुम्हारे पिताजी हमें ट्रेनिंग देते थे। मैं और तुम साथ-साथ जुहु बीच पर मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करते थे। क्या दिन थे यार...।
विज्ञापन

3 of 5
Phool Aur Kaante - फोटो : social media
अक्षय ने आगे लिखा कि देखते ही देखते 'फूल और कांटे' (अजय की पहली फिल्म) को रिलीज हुए 30 साल बीत गए। वक्त बीत जाता है, दोस्ती अपनी जगह पर बनी रहती है।
 

4 of 5
फूल और कांटे, सौगंध - फोटो : Social Media
बता दें कि अपने पिता वीरू देवगन के सपने को पूरे करने के उद्देश्य से 22 नवंबर 1991 को दो मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर अजय देवगन ने बड़े पर्दे पर एंट्री मारी थी। एक वो वक्त था जब देश में हर नौजवान उनकी तरह दो बाइकों पर सवार होकर अजय बनना चाहता था और एक आज का वक्त है जब अजय बॉलीवुड में 30 साल बिता चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फूल और कांटे में अजय देवगन की एंट्री
बतौर एक्टर बॉलीवुड में कदम रखने वाले अजय ने समय के साथ साथ नए गुर सीखे और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व अन्य भूमिका में सिनेमा जगत में योगदान दिया। इन 30 वर्षों में उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया, दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए और कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें