अंगारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महेश भट्ट का तंज
1998 में रिलीज हुई फिल्म 'अंगारे' में अक्षय कुमार के बहुत सारे खतरनाक स्टंट सीन अक्षय कुमार ने खुद किए हैं। इस फिल्म का एक खतरनाक सीन मुंबई के वर्सोवा इलाके में फिल्माया गया जिसे अक्षय कुमार ने खुद किया। हालांकि फिल्म के निर्माता नहीं चाहते थे कि वह सीन खुद अक्षय कुमार करें, क्योंकि अगर अक्षय कुमार को कुछ हो जाता तो फिल्म की शूटिंग रुक जाती और निर्माता का काफी नुकसान होता। इस फिल्म में साउथ के स्टार नागार्जुन के अलावा सोनाली बेंद्रे, पूजा भट्ट और परेश रावल जैसे और भी सितारे थे। जब अक्षय कुमार ने वह खतरनाक सीन खुद किया तो यूनिट के साथ साथ वहां पर शूटिंग देख रहे दर्शकों की सांसें थम सी गई थीं। सीन करने के बाद जब अक्षय कुमार फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट के पास आए तो उन्हें लगा कि महेश भट्ट भी तारीफ करेंगे। महेश भट्ट ने भी उनके एक्शन सीन की तारीफ तो की लेकिन, साथ ही ये भी कहा कि एक्टिंग कब करोगे?