फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय ही नहीं बॉलीवुड के ये सितारे भी नहीं हैं भारत के नागरिक, जानिए किस देश से रखते हैं ताल्लुक

Mon, 14 Nov 2022 11:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण - फोटो : Social media
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जो भारतीय होने के बाद भी भारतीय नागरिकता नहीं रखते हैं। इन्हीं में से एक इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार हैं। इन दिनों अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा कर दिया कि आखिर क्यों उन्होंने अभी तक भारत की नागरिकता नहीं ली है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने यह भी दावा किया है कि वह जल्द ही भारतीय पासपोर्ट बनवाएंगे। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे कि कौन से ऐसे सितारे हैं, जो भारतीय होने के बावजूद विदेशी नागरिकता रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के दम पर सफलता का परचम लहराने वाली आलिया भट्ट ने अभी तक अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह लगभग हर भारतीय के दिल की धड़कन है, लेकिन आपको बता दें कि आलिया के पास भारत देश की नागरिकता नही है। दरअसल आलिया की मां सोनी राजदान इंग्लैंड में जन्मी हैं, जिसकी वजह से न सिर्फ वह बल्कि उनकी बेटी आलिया भट्ट भी वहीं की नागरिक कहलाती हैं। आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी है।
Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही साजिद खान पर फूटा गोरी नागोरी का गुस्सा, 'मतलबी' बताते हुए कह डाली यह बात
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कटरीना कैफ
लगभग सभी के दिलों को धड़काने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक कटरीना कैफ भारतीय नागरिक नही हैं। हॉन्ग कॉन्ग में जन्मीं कटरीना एक ब्रिटिश नागरिक हैं और भारत देश में वह एम्प्लॉयमेंट वीजा पर रहती हैं।
Pakistani Actress: पाक एक्ट्रेस संग फैंस ने की बदतमीजी, एक झलक पाने के लिए भीड़ ने घेरा; भड़कीं अभिनेत्री

4 of 5
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने बॉलीवुड में ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। कुछ ही फिल्में करने के बाद इमरान खान अचानक से इस फिल्मी दुनिया से गायब हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह भी भारतीय नागरिक नही हैं। यूएस की नागरिकता रखने वाले इमरान खान ने जब साल 2014 में खुद को भारतीय नागरिक बनाने की बात सरकार के सामने रखी थी तो सरकार ने उनके इस अपील को खारिज कर दिया था।
Rajkummar Rao: शहनाज गिल जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव, एक्ट्रेस के चैट शो 'देसी वाइब्स' में कही दिल की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण 
भारतीय बेडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण भले ही आज देश की एक जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं लेकिन वह भारतीय नागरिक नही हैं। खबरों की माने तो दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था इसलिए उनके पास उस देश की नागरिकता है। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि दीपिका भी अक्षय कुमार की तरह दोहरी नागरिकता रखती हैं जिसका मतलब वह डेनमार्क और भारत दोनो ही देश की नागरिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें